• रेनो डस्टर ने आधुनिक और स्टाइलिश नई जनरेशन में की वापसी, शानदार राइड और बेहतरीन हैण्डलिंग के डीएनए पर खरी उतरी
    • कार 2 टर्बो इंजन्स Turbo TCe 160, Turbo TCe 100 के साथ आती है। भारत में पहली बार 1.8L इंजन और 1.4 KWH बैटरी द्वारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक 160 पावर्ड। अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रभाविता
    • भारत में पहली बार रेनो गूगल बिल्ट इन के साथ ओपन आर लिंक मल्टीमीडिया लेकर आई है।
    • भारत के लिए निर्मित, इस कार के 90 फीसदी एलीमेन्ट्स खासतौर पर भारत के लिए बनाए गए हैं। रेनो डस्टर रेनो ग्रुप मॉड्युलर प्लेटफॉर्म की वर्सेटिलिटी और मॉड्युलेरिटी का फायदा उठाते हुए सर्वश्रेष्ठ कनेक्टिविटी देती है, इसे 5-स्टार सुरक्षा मानकों के लिए तैयार किया गया है
    • नई रेनो डस्टर- भारत में रेनो इंटरनेशनल गेमप्लान 2027 के तहत पहला अनावरित प्रोडक्ट है

 

चेन्नई : रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी रेनो इंडिया ने आज नई रेनो डस्टर का अनावरण किया, यह एक ऐसी नेमप्लेट की वापसी है जिसने देश में मिड-साइज़ एसयूवी कैटेगरी की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान दिया था। नई रेनो डस्टर में भारतीय एसयूवी खरीददारों के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं- डिज़ाइन, पावरट्रेन टेक्नोलॉजी, सुरक्षा एवं स्वामित्व के अनुभव- को ध्यान में रखते हुए इसके रग्ड, एडवेंचर-फर्स्ट कैरेक्टर को बरक़रार रखा गया है।

अपनी आइकोनिक इमेज पर खरी उतरते हुए, नई रेनो डस्टर का अनावरण उद्योग जगत में पहली बार एक अनूठे कार्यक्रम में हुआ, जहां डस्टर कम्युनिटी के गैंग के साथ 15000 से अधिक लोग इकट्ठा हुए। इसी के साथ चेन्नई जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में डस्टर की शानदार वापसी हुई।

नई रेनो डस्टर, भारत में रेनो ग्रुप के इंटरनेशनल गेम प्लान के तहत अनावरित पहला प्रोडक्ट है। गौरतलब है कि ब्राण्ड दुनिया भर में अपनी व्यापक विस्तार योजनाओं के तहत विशेष निवेश एवं प्रोडक्ट के विस्तार को प्राथमिकता दे रहा है।

‘रेनो इंटरनेशनल गेम प्लान 2027 के तहत, हम भारत को यूरोप के बाहर अपने विकास का मुख्य स्तंभ बना रहे हैं। चेन्नई में हमारा इकोसिस्टम बेहद मजबूत है, ऐसे में सर्वोच्च स्तर पर डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, मैनुफैक्चरिंग और स्थानीय संचालन को एक साथ लाना- भारत को रेनो के ग्लोबल नेटवर्क में सबसे शक्तिशाली एवं संपूर्ण हब्स में से एक के रूप में स्थापित करता है। आज हम भारत में अपनी महत्वाकांक्षाओं को समर्थन प्रदान करने, उपभोक्ताओं की उम्मीदों को समझने तथा इस मार्केट के अनुसार प्रोडक्ट्स डिलीवर करने के लिए मजबूत स्थिति में हैं। नई रेनो डस्टर, भारत में रेनो के नवीकरण में पहला कदम है।’ फैब्रिस कैम्बोलिव, चीफ़ ग्रोथ ऑफिसर, रेनो ग्रुप एवं सीईओ, रेनो ब्राण्ड ने कहा।

नई रेनो डस्टर को भारत के लिए बनाया गया है, कार का तकरीबन 90 फीसदी विशेष रूप से भारत के अनुकूल है। यह नए रेनो ग्रुप मॉड्युलर प्लेटफॉर्म (आरजीएमपी) का आधार है। चरम परिस्थितियों के लिए प्रमाणित किया गया यह प्लेटफॉर्म सुरक्षा के 5-स्टार मानकों पर आधारित है। गूगल ऑटोमोटिव सिस्टम के अनुकूल पावरट्रेन और डाइमेंशन्स की बात करें तो यह प्लेटफॉर्म अल्ट्रा-फ्लेक्सिबल है।

नई रेनो डस्टर हर भारतीय सड़क के अनुसार पावरट्रेन विकल्पों की संपूर्ण रेंज के साथ पावर्ड है, जो इसे ‘अनरीचेबल रीचेबल’बनाते हैं। इसका Turbo TCe 160  इंजन असीमित संभावनाओं के साथ अपने सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ 163 PS पावर और 280 Nm टोर्क देता है, वहीं Turbo TCe 100 को छोटे एवं सुलभ सेगमेन्ट के लिए पेश किया गया है।

नई रेनो डस्टर के साथ मजबूत हाइब्रिड ई-टेक 160 इंजन भी पेश किया गया है, जो 1.4 kWh बैटरी से युक्त 1.8L  इंजन से पावर्ड है। ऐसे में यह सबसे प्रभावी और शक्तिशाली हाइब्रिड है, जो शहर में ड्राइविंग की परिस्थितियों में सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ 80 फीसदी तक ईवी मोड की अनुमति देता है।

Turbo TCe 160 और Turbo TCe 100 पेट्रोल इंजन ट्रांसमिशन के अडवान्स्ड विकल्पों के साथ आते हैं, जो ड्राइविंग के अनुभव को कहीं बेहतर बना देते हैं। Turbo TCe 160  के साथ उपलब्ध वैट क्लच से युक्त 6 स्पीड डीसीटी, गियर-शिफ्टिंग को फास्ट करके अधिकतम परफोर्मेन्स देते है, ऐसे में यह भारतीय सड़कों पर ड्राइविंग के लिए बेहतरीन है। वहीं दूसरी ओर 6-स्पीड मैनुअल- डायरेक्ट गियर एंगेजमेन्ट के साथ सटीक मैकेनिकल कंट्रोल को सुनिश्चित करता है। दोनों विकल्पों को ड्राइविंग के आनंद को बढ़ाने, ड्राइवर का आत्मविश्वास बढ़ाने और कार के शानदार परफोर्मेन्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।

नई रेनो डस्टर के लॉन्च पर बात करते हुए रेनो ग्रुप इंडिया के सीईओ स्टीफान डेब्लेज़ ने कहा, ‘‘नए रेनो ग्रुप मॉड्युलर प्लेटफॉर्म के साथ, रेनो आधुनिक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और सर्वोच्च-स्तरीय सुरक्षा इंजीनियरिंग लेकर आई है। रेनो के फॉरएवर प्रोग्राम के साथ, हमने उपभोक्ताओं के लिए कार की खरीद के अनुभव को कहीं बेहतर बना दिया है। नई रेनो डस्टर, एक नवीकृत प्रोडक्ट साइकल की शुरूआत है, जो भारत में रेनो के प्रति उत्साह को कई गुना बढ़ाने के लिए तैयार है। रेनो शानदार वापसी कर रहा है। ‘

नई रेनो डस्टर सात साल की वारंटी के साथ आएगी और अपने रेनो फॉरएवर प्रोग्राम के साथ उपभोक्ताओं को ज़्यादा भरोसा एवं मन की शांति प्रदान करेगी।

रग्ड, बोल्ड एवं आधुनिक इंटीरियर डिज़ाइन

नई रेनो डस्टर को बोल्ड एवं मस्कुलर डिज़ाइन के साथ नया लुक दिया गया है, जो इसकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए आधुनिक एसयूवी के रूप में उभरा है। नई रग्ड और रिफाइन्ड रेनो, बेहतरीन प्रपोर्शन एवं डीटेल्स के साथ फंक्शन एवं स्टाइल का शानदार संयोजन है।

कार की मौजूदगी अपने आप में खास है, अपने मजबूत कैरेक्टर के चलते यह सड़क पर सबसे अलग दिखती है। फ्रंट ग्रिल पर डस्टर एम्बलेम बेहद आकर्षक लगता है, और यैलो एक्सेन्ट इसे और भी आकर्षक बना देते हैं।

‘नई रेनो डस्टर, को एक आइकन का पुनर्जन्म कहा जा सकता है। यह बोल्ड, प्रमाणित एसयूवी से कहीं बढ़कर है; यह हमारे डिज़ाइन दृष्टिकोण का शक्तिशाली स्टेटमेन्ट है, जिसे भारत और फ्रांस में हमारी टीमों ने आपसी सहयोग से सोच-समझ कर डिज़ाइन किया है। हर लाईन, हर आधुनिक डीटेल को- भारत की महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो डस्टर के अनूठे डीएनए को आगे बढ़ाती प्रतीत होती है।’ रेनो ग्रुप के चीफ़ डिज़ाइन ऑफिसर, लॉरेन्स वैन डेन ऑकर ने कहा।

212 एमएम ग्राउंड क्लीयरेन्स तथा 26.9 डिग्री एवं 34.7 डिग्री के डिपार्चर एंगल्स के साथ यह सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ दृष्टिकोण के साथ आती है तथा ड्राइवर को हर परिस्थिति में आत्मविश्वास देती है। रेनो के ग्लोबल लाईट सिग्नेचर के साथ इसका ट्रेपेज़ॉइडल ग्रिल, फुल एलईडी हैडलैम्प, और एलईडी टेल लैम्प इसकी सटीकता और मौजूदगी को दर्शाते हैं।

रियर में हॉरीज़ॉन्टल एलईडी लाईट बार इसे चौड़ा और बेहतरीन लुक देती है। बोल्ड यैलो-एक्सेंटेड ‘डस्टर’ मार्क- इसकी गुणवत्ता और पहचान के लिए आत्मविश्वास से भरपूर संकेत बन जाता है।

कार में- व्हील आर्च, डोर साईड प्रोटेक्शन और डायमण्ड-कट 18 इंच एलॉय व्हील्स हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4346 एमएम, चौड़ाई 1815 एमएम और उंचाई 1703 एमएम है, व्हीलबेस 2657 एमएम है, जो ड्राइवर को अनूठा आत्मविश्वास देते हैं, फिर चाहे वह शहर की सड़कों पर कार चलाना चाहते हैं या शहर के बाहर।

नई रेनो डस्टर को माउन्टेन जेड ग्रीन कलर में बाज़ार में उतारा गया है, जो हिमालय के जंगलों से प्रेरित एक्सक्लुज़िव शेड है। मिस्ट्री ब्लैक रूफ और स्पॉइलर से युक्त टू-टोन फिनिश इसे और भी बेहतरीन लुक देते हैं।

नई रेनो डस्टर एक डिज़ाइन स्टेटमेन्ट से कहीं बढ़कर है, यह आधुनिक एडवेंचर की एसयूवी है, जो हर यात्रा को आत्मविश्वास के साथ प्रेरित करने और शानदार परफोर्मेन्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इंटीरियर डिज़ाइन- फाइटर-जैट से प्रेरित ड्राइवर के अनुकूल कार

नई रेनो डस्टर के अंदर बैठते ही आपको ऐसा लगेगा, मानो आप फाइटर-जैट से प्रेरित केबिन के भीतर आ गए हैं, जिसे ड्राइवर को आत्मविश्वास से युक्त अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सहज नियन्त्रण देने वाले टेक्टाइल स्विच से लेकर इलेक्ट्रोनिक शिफ्टर से युक्त रेज़्ड सेंट्रल कंसोल तक, हर एलीमेन्ट सटीकता को सुनिश्चित करता है। इसका कॉकपिट ड्राइवर को कमांडिंग और कनेक्टेड अनुभव प्रदान करता है।

अब आते है सीटों पर, जो खास कुशन एवं बैकरेस्ट के साथ सेगमेन्ट में नए बेंचमार्क स्थापित करती है, इन्हें रेनो लोसांगे से प्रेरित परफोरेशन और आइकोनिक यैलो स्टिचिंग के साथ बेहतरीन फिनिश दी गई है।

टेक्नोलॉजी की बात करें तो सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ मल्टीमीडिया लेआउट उपभोक्ताओं को मल्टीमीडिया स्क्रीन की सर्वश्रेष्ठ व्यूइंग और एक्सेसिबिलिटी देता है। स्क्रीन को 502 एमएम और 17.9 डिग्री के अनुकूल एंगल पर लगाय गया है, जिससे कार में राइड करने वालों को आरामदायक विज़िबिलिटी मिलती है। प्रीमियम डीटेल्स केबिन को और बेहतर बना देती हैं। माउंटेन जेड लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री के साथ रेनो का लोगो पैटर्न एक विशेष टोन बनाते हैं।

अब बात करते हैं अपर डैशबोर्ड की, जिसे माउन्टेन जेड लैदरेट और रिफाइन्ड कार्बन फिनिश में सजाया गया है, जबकि डोर के इंर्स्ट में मैचिंग लैदरेट और कार्बन एक्सेन्ट हैं। डस्टर एम्बलेम को आइकोनिक यैलो स्टिचिंग से हाईलाईट किया गया है, डैशबोर्ड और डोर पैनल में सॉफ्ट टच रैपिंग और यैलो एम्ब्रॉयडरी डीटेल्स इसे संपूर्ण बनाते हैं। इंस्ट्रुमेन्ट पैनल पर कार्बन फाइबर एक्सेंट और मैटेलिक फिनिश, इसके प्रीमियम एवं आधुनिक लुक को पूरा करते हैं। इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, केबिन को प्राकृतिक रोशनी से भर देती है, और हर यात्रा को आरामदायक एवं यादगार बना देती है।

आधुनिक टेक्नोलॉजी जो आराम के साथ देगी व्यक्तिगत अनुभव

नई रेनो डस्टर इन-कार टेक्नोलॉजी के प्रति आधुनिक दृष्टिकोण लेकर आई है। इसका आधार है गूगल बिल्ट-इन से युक्त 25.65 सेंटीमीटर (10.1 इंच) का ओपन आर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम। पहली बार इस अनुभव को भारत के मास-मार्केट कार में उतारा गया है। नेटिव गूगल मैप्स, रियल टाईम ट्रैफिक, स्ट्रीमिंग ऐप्स, वॉइस असिस्टेन्स और 100 से अधिक कम्पेटिबल ऐप्स से युक्त डायरेक्ट प्ले स्टोर के साथ यूज़र स्मार्टफोन को बिना पेयर किए भी पूरे इकोसिस्टम का आनंद उठा सकते हैं। यह गूगल के एआई-असिस्टेन्ट के साथ भी आती है, जिसे आगे अपडेट के तहत जेमिनाई के साथ अपडेट किया जाएगा। दूसरा 26.03 सेंटीमीटर (10.25 इंच) टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले मैप्स को रेप्लीकेट करता है और स्थिति के बारे में बेहतर जानकारी के लिए डेटा उपलब्ध कराता है। 60 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स के साथ डस्टर मैकेनिकल डोमेन के दायरे से बढ़कर रोज़मर्रा के उपयोग को कहीं बेहतर बना देती है।

राइड को आरामदायक बनाने के लिए कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। वेंटीलेटेड, इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें (छह-तरफ़ा पावर एडजस्ट, मैनुअल लम्बर के साथ), ऑटोमेटिक, ड्यूल-ज़ोन एयर कंडीशनिंग, पीएम 2.5 फिल्टर से युक्त क्लीन एयर एक्यूआई डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो-होल्ड और इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेड- इसे बेहद व्यवहारिक बनाते हैं।

नई डस्टर ड्राइविंग के अनुभव को पर्सनलाइज़ बनाती है। इसमें ड्राइवर अपने गूगल अकाउन्ट से साइन इन कर सकते हैं, इससे गाड़ी न सिर्फ ऐप से बल्कि एक व्यक्ति की आदतों और पसंद के साथ भी  कनेक्ट हो जाती है। उदाहरण के लिए एडीएएस असिस्टेन्स को सिर्फ एक फिक्स्ड बंडल नहीं कहा जा सकता है। ड्राइवर खुद चुन सकते हैं कि उन्हें कौनसे फंक्शन एक्टिवेट करने हैं और कौनसे फंक्शन्स को वे डिसेबल करना चाहते हैं। एक बार सेट करने के बाद ये सभी विकल्प यूज़र के गूगल प्रोफाइल में सेव हो जाते हैं और हर बार प्रोफाइल सलेक्ट करते ही खुद-बखुद रीस्टोर हो जाते हैं। इस तरह टेक्नोलॉजी-निर्देशात्मक के बजाए सहयोगात्मक महसूस होती है।

यही तर्क ड्राइव कैरेक्टर में भी दिखाई देता है। मल्टी-सेंस ड्राइव मोड्सः इको, कम्फर्ट और पर्सो- ड्राइवर को इंजन के व्यवहार, स्टीयरिंग एवं एम्बिएन्ट लाइटिंग सैटिंग पर नियन्त्रण देते हैं। स्टोर किए गए प्रोफाइल के चलते डस्टर सहजता से यूज़र के साथ ढल जाती है। ये फीचर रेनो की इस अवधारणा की पुष्टि करते हैं कि एसयूवी का भविष्य मैकेनिकल सब्सटेन्स को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने में निहित है, जो व्यक्तिगत, सहज एवं निर्बाध महसूस हो।

नई रेनो डस्टर- रेनो की सशक्त आर एंड डी एवं इंजीनियरिंग क्षमता का प्रमाण है। हमारी टीमों ने रग्ड डिज़ाइन को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ संयोजित करने के लिए अथक प्रयास किया है, जो सुनिश्चित करता है कि एसयूवी आधुनिक उम्मीदों को पूरा करते हुए अपने एडवेंचरर्स डीएनए पर खरी उतरे।’ डॉ वेलांदी विक्रमन, चीफ़ ऑफ रेनो इंजीनियरिंग ने कहा।

रेनो फॉरएवर प्रोग्राम के साथ भरोसा और मंन की शांति

नई रेनो डस्टर अपने रेनो फॉरएवर प्रोग्राम के तहत 7 साल या 150,000 किलोमीटर तक की अधिकतम वारंटी के साथ आती है। यह भारत के सेल्स एवं सर्विस नेटवर्क में भरोसा और गुणवत्ता प्रदान करने की रेनो की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चेन्नई में विश्वस्तरीय निर्माण, सशक्त प्रोडक्ट लाईन-अप तथा मजबूती एवं इनोवेशन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कंपनी मोबिलिटी के ऐसे समाधान लेकर आई है, जिस पर उपभोक्ता भरोसा कर सकते हैं। रेनो फॉरएवर इसी यात्रा में पार्टनर बनने के हमारी वादे की पुष्टि करता है, जो वाहनों को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप बनाकर लोगों को आत्मविश्वास भी देता है।

उपलब्धता, डिलीवरी और प्री-बुकिंग

उपभोक्ता रु 21,000 में आर पास खरीद कर नई रेनो डस्टर की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। आर पास के होल्डर्स को मिलेगाः

    • विशेष इंटरोडक्टरी कीमत
    • डिलीवरी में प्राथमिकता
    • डस्टर मर्चेन्डाइज़ का कॉम्पलीमेंटरी गैंग
    • रेनो डस्टर को बनते हुए देखने का अवसर

 

नई रेनो डस्टर की कीमत मार्च के मध्य में घोषित की जाएगी, डिलीवरी की शुरूआत अप्रैल 2026 में शुरू हो जाएगी। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक 160 की डिलीवरी दीवाली 2026 के दौरान शुरू होगी।

 

परिशिष्ट/ विस्तृत डोज़ियरः

सेगमेन्ट में पहली बार पेश किए गए 14 सर्वश्रेष्ठ आकर्षण

    • व्हीकल डायनामिक्स  
    • Turbo TCe 160 इंजन पावर और टोर्कः 163 PS and 280 Nm
    • मजबूत हाइब्रिड ई-टेक 160 और 1.4KWh battery बैटरी
    • ड्राइवर आई-टू-मल्टीमीडिया की दूरीः 502 एमएम
    • मल्टीमीडिया व्यूइंग एंगलः 17.9 डिग्री
    • अप्रॉच एंगलः 26.9 डिग्री
    • डिर्पाचर एंगलः 34.7 डिग्री
    • गूगल बिल्ट-इन के साथ ओपन आर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम
    • मल्टी-सेंस ड्राइव मोड्स, 48 कलर्स की एम्बिएन्ट लाइटिंग कस्टमाइज़ेशन
    • बूट क्षमताः 518 लीटर (अंडर पार्सल शेल्फ), 700 लीटर (छत तक)
    • इंटीरियर स्टोरेज क्षमताः 32.6 लीटर
    • रेनो फॉरऐवर प्रोग्रम के तहत अधिकतम 7 साल या 150,000 किलोमीटर की अधिकतम वारंटी
    • 50 से अधिक एक्सेसरी कैटेगरीज़
    • यूक्लिप एक्सेसरी सिस्टम

 

आइकोनिक लॉन्च एडीशन- फुली लोडेड

    • हिमालय से प्रेरित साईड एम्बेलिशर
    • आइकोनिक यैलो डोर डीकेल
    • फ्रंट ग्रिल, रूफ बार और टेलगेट पर आइकोनिक यैलो एक्सेन्ट
    • 45.72 सेंटीमीटर (18 इंच) ‘एडवेंचर’ ब्लैक एलॉय व्हील्स
    • माउन्टेन जेड लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री- रेनो लोगो पैटर्न के साथ
    • अपर डैशबोर्ड- माउन्टेन जेड लैदरेट रैप और कार्बन फिनिश के साथ
    • डोर इन्सर्ट- माउन्टेन जेड लैदरेट और कार्बन एक्सेन्ट के साथ
    • डस्टर एम्बलेम -आइकोनिक यैलो स्टिच के साथ

 

एक्सटीरियर

    • रग्ड एक्सटीरियर, मस्कुलर सिलहूट, जो इसके एडवेंचर डीएनए को बरक़रार रखे हुए है।
  • 34.7 डिग्री डिपार्चर एंगल, 26.9 डिग्री अप्रॉच एंगल
  • 212 एमएम ग्राउंड क्लीयरेन्स
    • फुल एलईडी हैड लैम्प, एलईडी टेललैम्प, एलईडी फॉग लैम्प
    • एलईडी हॉरीज़ॉन्टल रियर लाईट बार
    • 45.72 सेंटीमीटर (18 इंच) ब्लैक ‘आउटबैक’ डायमण्ड कट एलॉय व्हील्स
    • हिमालय से प्रेरित माउन्टेन जेड ग्रीन एक्सटीरियर कलर का विकल्प

 

इंटीरियर

    • फाइटर जैट से प्रेरित कॉकपिट के साथ ड्राइवर की कार
    • ई-शिफ्टर के साथ ऐलीवेटेड सेंटर कंसोल
    • सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले फंक्शन्स के लिए फिज़िकल बटन
    • माउंटेन जेट लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री- रेनो लोगो पैटर्न के साथ
    • अपर डैशबोर्ड- माउन्टेन जेड लैदरेट रैप और कार्बन फिनिश के साथ
    • डोर इन्सर्ट- माउन्टेन जेड लैदरेट और कार्बन एक्सेट के साथ
    • डस्टर एम्बलेम- आइकोनिक यैलो स्टिच के साथ

 

रेनो ग्रुप मॉड्युलर प्लेटफॉर्म

    • खासतौर पर भारत के लिए निर्मित
    • 90 फीसदी पार्ट्स खासतौर पर भारत के लिए विशिष्ट
    • मजबूती के लिए बनाई गई
  • 1 मिलियन प्लस किलोमीटर
  • चरम जलवायु के लिए अनुकूल - एक्स्ट्रीम क्लाइमेट प्रूफ (-23 डिग्री से 55 डिग्री सेल्सियस)
  • विश्वस्तर पर ट्यून की गई
  • उंचाई में महारत (समुद्र तल से 18379 फीट की उंचाई पर जांची गई)

 

    • 5 स्टार सुरक्षा मानकों के लिए इंजीनियर की गई
    • 35 मानक सुरक्षा फीचर्स

 

पावरट्रेन और ट्रांसमिशन

  • Turbo TCe 160
  • नया टर्बोचार्ज्ड जीडीआई
  • सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ पावर और टोर्क- क्रमशः 163 पीएस और 280 एनएम

पेटेंटेड  पावर-ग्लाइड कोटिंग

  • 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड डीसीटी विद वैट क्लच
  • Strong Hybrid E-Tech 160
  • 1.8 लीटर इंजन पर आधारित शहरी परिस्थिति में तकरीबन 80 फीसदी इलेक्ट्रिक ड्राइव के साथ 1.4 kW बैटरी
  • मार्केट का सबसे मजबूत और आधुनिक हाइब्रिड सिस्टम

Turbo TCe 100

  • सुलभ टर्बो पेट्रोल का विकल्प
  • 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

 

टेक्नोलॉजी और सुरक्षा

ऽ          25.65 सेंटीमीटर (10.1 इंच) ओपनआर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम, गूगल बिल्ट-इन के साथ 

  • गूगल मैप्स
  • गूगल असिस्टेन्ट (जिसे आने वाले दिनों में जेमिनाई के साथ अपग्रेड किया जाएगा)
  • गूगल प्ले
  • सहज एंटरटेनमेन्ट स्ट्रीमिंग
  • एमवायआर ऐप के साथ 60 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स
  • 25.65 सेंटीमीटर (10.25 इंच) टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले
  • ड्राइवर डिस्प्ले में मैप रेप्लीकेशन
  • 17 एडीएएस फीचर्स
  • हिल डीसेंट कंट्रोल 

 

आराम और सुविधा

    • इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ
    • इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट
    • इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक- आटो होल्ड के साथ
    • ऑटोमेटिक ड्यूल ज़ोन एयर कंडीशनिंग
    • क्लीन एयर एक्यूआई डिस्प्ले- पीएम 2.5 डिस्प्ले के साथ
    • मल्टी-सेंस ड्राइव मोड्स- 48 एम्बिएन्ट लाइटिंग कस्टमाइज़ेशन के साा
    • इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें- मैनुअल लंबर एडजस्टमेंट के साथ
    • वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें
    • ऑटो हैडलैम्प
    • रेन सेंसिंग वाइपर्स
    • रेनो हैण्ड्फ्री एक्सेस कार्ड- पुश स्टार्ट के साथ
    • ऑटो-डिमिंग रियरव्यू मिरर
    • ऑल पावर विंडोज़- ऑटो अप-डाउन के साथ
    • टच एक्टिवेटेड केबिन लाइटिंग
    • आर्केमिस ऑडिटोरियम साउंड सिस्टम- 6 स्पीकर सिस्टम के साथ
    • वायरलैस स्मार्टफोन चार्जिंग
    • पडल लैम्प्स