ओबेन इलेक्ट्रिक की Rorr Evo को 15 दिनों में 25,000 से ज्यादा बुकिंग मिलीं, EV बाइक मार्केट में बढ़ी हलचल
ओबेन इलेक्ट्रिक देशभर में 150 से ज्यादा शोरूम और अपनी मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के साथ बाइक की डिलीवरी के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी का कहना है कि उसकी वर्टिकली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी।
एवीएस न्यूज. बेंगलुरु
भारत की तेजी से बढ़ती रिसर्च एंड डेवलपमेंट बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने बताया कि उसकी हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक बाइक 'ओबेन रोर ईवो' (Oben Rorr Evo) को लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों के भीतर 25000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी का कहना है कि यह भारत के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में बढ़ती डिमांड और कस्टमर्स के भरोसे को दिखाता है।
ओबेन इलेक्ट्रिक की नई इलेक्ट्रिक बाइक Rorr Evo को कस्टमर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मार्केट के लिए यह एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है। लॉन्च के बाद बेहद कम समय में इतनी बड़ी संख्या में डिमांड मिलना इस कैटेगरी में सबसे तेज उपलब्धियों में से एक है।
खास बात यह है कि ओबेन इलेक्ट्रिक डिलीवरी के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी के पास तेजी से बढ़ता सेल्स और सर्विस नेटवर्क है और इसकी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी भी मजबूत है। फिलहाल कंपनी 18 से ज्यादा राज्यों के 100 से अधिक शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम और सर्विस सेंटर के जरिए कस्टमर्स को सर्विस दे रही है, जिससे कस्टमर्स को बेहतर सपोर्ट और आसान ओनरशिप एक्सपीरियंस मिल रहा है।
कंपनी के हर शोरूम के साथ डेडिकेटेड सर्विस सेंटर 'ओबेन केयर'(Oben Care) भी मौजूद है, जहां कस्टमर्स को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस दी जाती है। ओबेन केयर का कस्टमर सैटिस्फैक्शन स्कोर (CSAT) 91% है, जो इंडस्ट्री में सबसे बेहतर माना जा रहा है। इससे साफ होता है कि कंपनी भरोसेमंद सर्विस, बेहतर कस्टमर्स एक्सपीरियंस और लंबे समय तक कस्टमर्स का विश्वास बनाए रखने पर खास ध्यान दे रही है। अपनी रिटेल मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए कंपनी FY27 के अंत तक देशभर में 200 नए एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने की योजना बना रही है।
ओबेन इलेक्ट्रिक की नई बाइक Rorr Evo को शुरुआती 10000 कस्टमर्स के लिए 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि इसके बाद इसकी कीमत 1,24,999 (एक्स-शोरूम) होगी। ओबेन इलेक्ट्रिक ने अब अपनी वेबसाइट पर Rorr Evo कस्टमर्स के लिए पेमेंट पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके जरिए ग्राहक 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बाइक बुक कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, Rorr Evo की डिलीवरी अगले महीने से शुरू की जाएगी।
इस उपलब्धि पर ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा, 'भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ तेजी से बदलाव हो रहा है और Rorr Evo को मिला शानदार रिस्पॉन्स दिखाता है कि अब लोग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को भी तेजी से अपनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ 15 दिनों में 25000 बुकिंग मिलना केवल कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि इंडियन राइडर्स अब ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, रोजाना की जरूरतों और भरोसेमंद ओनरशिप एक्सपीरियंस दे सके।
उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट भारत में EV ग्रोथ की अगली बड़ी लहर बनने जा रहा है और कंपनी अपनी मजबूत मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और 18 से ज्यादा राज्यों में 150 से ज्यादा शोरूम के जरिए इस बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।'
ओबेन इलेक्ट्रिक के इस विस्तार को उसकी मजबूत और मॉर्डन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का भी सपोर्ट मिल रहा है, जहां क्वालिटी और बेहतर परफॉरमेंस पर खास फोकस किया जाता है। कंपनी बैटरी, मोटर, व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU), चार्जर और सॉफ्टवेयर सिस्टम जैसे जरूरी EV कंपोनेंट्स खुद ही डिजाइन और तैयार करती है। इससे कंपनी को इनोवेशन, परफॉर्मेंस, प्रोडक्ट क्वालिटी और प्रोडक्शन टाइमलाइन पर बेहतर कंट्रोल मिलता है। ओबेन इलेक्ट्रिक की इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी फिलहाल 1 लाख मोटरसाइकिल की है, जिससे कंपनी जून 2026 से शुरू होने वाली डिलीवरी के साथ तेजी से प्रोडक्शन बढ़ा सकेगी।
अपनी कीमत के मुकाबले यह बाइक काफी प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस देती है। इसमें कंपनी का खुद का विकसित किया गया IPMSM मोटर लगाया गया है, जिसकी पीक पावर 9 kW है। यह मोटर रेयर-अर्थ फ्री, IP68 रेटेड है और पुराने मॉडल के मुकाबले 40% ज्यादा कॉम्पैक्ट होने के साथ 20% ज्यादा पावर और 250 Nm व्हील टॉर्क देती है। Rorr Evo में 3.4 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक की IDC रेंज देती है। यह बाइक 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 110 किमी/घंटा है।
Rorr Evo में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यह बाइक सिर्फ 90 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। कंपनी इसके साथ 8 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है। परफॉर्मेंस के साथ डेली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस बाइक में सेगमेंट की सबसे लंबी सीट और 10 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसमें ओबेन इलेक्ट्रिक की AI बेस्ड SmartIQ तकनीक भी है, जो राइडिंग रेंज को 15% तक बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा बाइक में 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले, OTA अपडेट्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, रिमोट इमोबिलाइजेशन और गिरने की कंडीशन में इमरजेंसी SOS जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो कंपनी के ARGUS कनेक्टेड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं।






