नई दिल्ली। फोनपे का नया "एक बार सेव करें, हर जगह उपयोग करें" फीचर, ग्राहकों को नेटवर्क में शामिल सभी मर्चेंट्स के लिए सुरक्षित, वन-टैप पेमेंट करने के लिए फोनपे ऐप पर अपने कार्ड को सेव करने की सुविधा देता है।
डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए, फोनपे पेमेंट गेटवे ने आज पेमेंट इंडस्ट्री की ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी मास्टरकार्ड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत, 'डिवाइस टोकेनाइजेशन' सॉल्यूशन लॉन्च किया गया है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF 2025) में इस पहल घोषणा की गई है। यह पहल मास्टरकार्ड की नेटवर्क-टोकनाइजेशन क्षमता को फोनपे पीजी के मर्चेंट प्लेटफॉर्म पर लाती है, जिससे ऑनलाइन व्यवसायों के लिए सुरक्षित पेमेंट विकल्पों का विस्तार होता है।यह फीचर लाखों ग्राहकों के लिए चेकआउट और पेमेंट एक्सपीरियंस को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इस नई सुविधा को अपनाने वाले पहले भागीदार के रूप में ixigo जुड़ा है। भारत के प्रमुख AI-संचालित ट्रैवल प्लेटफॉर्म ixigo, जो फोनपे पर फ्लाइट, बस और ट्रेन बुकिंग को बढ़ावा देता है, ने अपने ऐप्स पर करोड़ों यूजर्स के लिए तेज़ और अधिक सुरक्षित कार्ड पेमेंट की सुविधा देने के लिए फोनपे पेमेंट गेटवे को इंटीग्रेट किया है। यह 'डिवाइस टोकेनाइजेशन', ग्राहकों को हर बार कार्ड डिटेल्स डाले बिना, एक टैप में सुरक्षित और तेज पेमेंट की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे ऑनलाइन शॉपिंग का अनुभव और भी शानदार हो जाएगा।
इस लॉन्च के साथ, ग्राहक अब अपने कार्ड को फ़ोनपे ऐप पर एक बार सेव कर सकते हैं और इसमें शामिल सभी ऑनलाइन मर्चेंट्स के साथ सुरक्षित रूप से इसका उपयोग कर सकते हैं। यह नया "एक बार सेव करें, हर जगह उपयोग करें" फीचर, ग्राहकों को बार-बार कार्ड डिटेल्स डालने की झंझट से पूरी तरह मुक्त करता है। अब ग्राहकों को हर नई वेबसाइट या ऐप पर ट्रांजेक्शन करते समय अपने कार्ड डिटेल्स बार-बार भरने की ज़रूरत नहीं होगी। यह ग्राहकों आसान और कनेक्टेड कॉमर्स एक्सपीरियंस देता है, जो ग्राहकों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को और भी तेज़ और सुविधाजनक बना देता है।


यह नया समाधान मास्टरकार्ड के सिक्योर टोकेनाइज्ड ट्रांजेक्शन की ग्लोबल एक्सपर्टीज को फोनपे के विशाल नेटवर्क और मर्चेंट बेस के साथ जोड़ता है। यह 'वन-टैप चेकआउट' का ऐसा एक्सपीरियंस देता है, जिसका लाभ ग्राहकों और बिजनेस, दोनों को मिलता है। मर्चेंट्स के लिए, इस सुविधा का मतलब है कि अब कस्टमर पेमेंट प्रक्रिया को बीच में कम छोड़ेंगे (fewer drop-offs), जिससे न सिर्फ़ कन्वर्ज़न, बल्कि ग्राहकों के एक्सपीरियंस में भी सुधार होगा। जिससे अंततः ग्राहकों की संतुष्टि और बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह सॉल्यूशन कार्ड पेमेंट को एक इंटर-ऑपेरेटेबल, सुरक्षित और परेशानी-मुक्त एक्सपीरियंस में बदल देता है। इसने सेव किए गए कार्ड के आईडिया को सिंगल-मर्चेंट फीचर से नेटवर्क-व्यापी क्षमता में बदल दिया है, जो एक ऐसा यूनिफाइड कॉमर्स एक्सपीरियंस देता है जहाँ सुरक्षा और सुविधा साथ-साथ चलते हैं।


हालिया रेगुलेटरी अपडेट के अंतर्गत, RBI अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए वैकल्पिक ऑथेंटिकेशन विधियों की अनुमति देता है। इस बदलाव के साथ, ग्राहक फ़ोनपे के डिवाइस टोकन का उपयोग करके पेमेंट पूरा कर सकते हैं और OTP दर्ज करने के बजाय अपने डिवाइस बायोमेट्रिक्स—जैसे फ़िंगरप्रिंट या फेस स्कैन—के माध्यम से उन्हें वेरिफाई कर सकते हैं। यह सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए यूजर्स के लिए एक सुरक्षित, अनुपालन योग्य और बिना किसी परेशानी के वन-क्लिक चेकआउट सुनिश्चित करता है।


फ़ोनपे के पेमेंट गेटवे और ऑनलाइन मर्चेंट्स के प्रमुख, अंकित गौर जी ने कहा, "फ़ोनपे पेमेंट गेटवे में, हम डिजिटल पेमेंट्स को सरल, तेज़ और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए लगातार इनोवेशन कर रहे हैं। मास्टरकार्ड के साथ हमारी यह साझेदारी भारत की तेज़ी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में पेमेंट इनोवेशन को बढ़ावा देने, ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने और मर्चेंट्स को सशक्त बनाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है। डिवाइस टोकनाइज़ेशन के साथ, ixigo जैसे मर्चेंट्स लाखों यूजर्स को विश्वसनीय, वन-टैप चेकआउट अनुभव प्रदान कर सकते हैं, जिससे RBI के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए हाई कन्वर्जन और बेहतर ग्राहक संतुष्टि प्राप्त करने में मदद मिलती है।
डिजिटल और फिनटेक, दक्षिण एशिया, मास्टरकार्ड, के वाईस प्रेसिडेंट, सत्य पाधियारी जी, ने कहा, "डिजिटल पेमेंट में एक ग्लोबल लीडर के रूप में, मास्टरकार्ड सुरक्षित, स्केलेबल और समावेशी तकनीकों के माध्यम से स्मार्ट कॉमर्स के भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

फ़ोनपे के साथ हमारी यह साझेदारी, ixigo जैसे मर्चेंट्स को सहज और विश्वसनीय ट्रांजेक्शन एक्सपीरियंस प्रदान करके भारत के डिजिटल परिवर्तन को गति देने की साझा महत्वाकांक्षा को बताती है। डिजिटल सुरक्षा की नींव को मज़बूत करके, हम न केवल परेशानी रहित पेमेंट्स को सक्षम बना रहे हैं, बल्कि ग्राहकों के भरोसे को भी बढ़ा रहे हैं। इसके साथ-साथ हम पूरे इकोसिस्टम में दीर्घकालिक समावेशी विकास (long-term inclusive growth) को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
Ixigo के फ्लाइट एवं होटल बिजनेस SVP, नितिन गुरहा जी ने कहा, "Ixigo में, हमारा मानना ​​है कि एक सहज ट्रैवेल अनुभव, टिकट बुकिंग से कहीं अधिक होता है - इसमें हमारे यूजर्स द्वारा हमारे प्लेटफ़ॉर्म के साथ किया जाने वाला हर इंटरैक्शन आता है, जिसमें पेमेंट भी शामिल है। मास्टरकार्ड द्वारा संचालित फ़ोनपे पेमेंट गेटवे के डिवाइस टोकेनाइजेशन के इंटीग्रेशन से, हम चेकआउट प्रोसेस में सुविधा और विश्वास दोनों को बढ़ा रहे हैं। यह रुकावटों को दूर करते हुए तेज़ और अधिक सुरक्षित पेमेंट सुनिश्चित करता है, जिससे लाखों यात्री आत्मविश्वास और आसानी से अपनी ट्रैवेल बुकिंग पूरी कर पाते हैं।"
मास्टरकार्ड के साथ यह लॉन्च, वीज़ा के साथ फोनपे पेमेंट गेटवे की मौजूदा टोकनाइजेशन क्षमताओं पर आधारित है, जो पूरे भारत में बिजनेस के लिए इसके सुरक्षित पेमेंट ऑफरिंग को और बढ़ाता है।

फ़ोनपे के बारे में:
फ़ोनपे लिमिटेड (पहले फ़ोनपे प्राइवेट लिमिटेड) एक टेक्नोलॉजी कंपनी है जो पेमेंट, डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन सेवाओं, वित्तीय सेवाओं और मार्केटप्लेस समाधानों के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाती है। फोनपे डिजिटल पेमेंट्स ऐप 2016 में लॉन्च किया गया था और इसका हेडक्वार्टर भारत में है। 31 मार्च, 2025 तक, फ़ोनपे के  61 करोड़ (618 मिलियन) से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और इसका डिजिटल पेमेंट्स ऐक्सेप्टेंस नेटवर्क 4.4 करोड़ (44+ मिलियन से अधिक) मर्चेंट तक फैला हुआ है।
फोनपे के प्रोडक्ट और सेवाओं में, कंज्यूमर पेमेंट (डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन सेवाओं सहित), मर्चेंट पेमेंट, लोन और इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन सेवाएं, और नए प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें शेयर.मार्केट (स्टॉक ब्रोकिंग और म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म), पिनकोड (कस्टमर को स्थानीय ऑफ़लाइन स्टोर से जोड़ने वाला ओमनी-चैनल हाइपरलोकल कॉमर्स प्लेटफॉर्म), और इंडस ऐप स्टोर (एंड्रॉयड-बेस्ड मोबाइल ऐप मार्केटप्लेस) शामिल हैं।