भारत में लॉन्च हुई BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस, 669 किमी की रेंज के साथ कीमत ₹79.60 लाख
एवीएस न्यूज . नई दिल्ली
BMW इंडिया ने भारतीय बाजार में पहली बार BMW i5 लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च कर दी है। भारत के लिए विशेष रूप से तैयार यह मॉडल कंपनी की पहली स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक सेडान है। इसका उत्पादन BMW ग्रुप के चेन्नई प्लांट में किया जाएगा और इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
BMW i5 LWB की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹79.60 लाख रखी गई है। वहीं, इसके खास First Edition मॉडल की भी कीमत ₹79.60 लाख है। First Edition की केवल 99 यूनिट्स पेश की गई थीं, जो लॉन्च से पहले ही बिक गईं।
आकार और स्पेस में दमदार
नई BMW i5 LWB की लंबाई 5,175 मिमी, चौड़ाई 2,156 मिमी, ऊंचाई 1,520 मिमी और व्हीलबेस 3,105 मिमी है। कंपनी के अनुसार, इन आयामों के चलते कार अपने सेगमेंट में बड़े आकार और खासतौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए विशाल केबिन की पेशकश करती है।
कार के फ्रंट में BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल के साथ BMW Iconic Glow Contour Line लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा ब्लैक साइड स्कर्ट्स, फ्लश-माउंटेड डोर हैंडल और 20-इंच M अलॉय व्हील्स इसके स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाते हैं। Adaptive LED हेडलाइट्स में Four-Eye डिजाइन और वर्टिकल एलिमेंट्स दिए गए हैं।

लग्जरी इंटीरियर में कई प्रीमियम फीचर्स
BMW i5 LWB के केबिन को रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ लंबी यात्राओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें BMW Curved Display के साथ 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 14.9-इंच कंट्रोल डिस्प्ले मिलता है।
इसके अलावा Illuminated BMW Interaction Bar, Sky Lounge Panoramic Glass Sunroof और LED Ambient Lighting जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में Bowers & Wilkins Surround Sound System भी मिलता है, जो प्रीमियम ऑडियो अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
First Edition की सभी 99 यूनिट्स बिकीं
BMW इंडिया ने i5 LWB के लॉन्च के मौके पर First Edition पेश किया था। कंपनी ने इसकी सिर्फ 99 यूनिट्स उपलब्ध कराई थीं। ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते लॉन्च से पहले ही सभी यूनिट्स बिक गईं।
First Edition में Rear Seat Entertainment Package दिया गया है, जिसमें टैबलेट और टैबलेट होल्डर शामिल हैं। इंटीरियर में BMW Individual Silver Bronze Accent, Fine-Line Open-Pored Fine-Wood Trim और Silver Bronze Inlay मिलते हैं। डैशबोर्ड पर ‘FIRST EDITION’ की लेजर एनग्रेविंग भी की गई है।
यह स्पेशल एडिशन Carbon Black Metallic एक्सटीरियर और Titanium Bronze एक्सटीरियर एक्सेंट्स के साथ उपलब्ध है।
6.7 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार
BMW i5 eDrive35L में इलेक्ट्रिक मोटर 268 hp की पावर और 410 Nm का टॉर्क पैदा करती है। यह कार महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 195 किमी/घंटा है।
कार में 81.6 kWh की हाई-वोल्टेज बैटरी दी गई है। BMW के अनुसार, MIDC टेस्ट साइकिल में यह इलेक्ट्रिक सेडान एक बार चार्ज करने पर 669 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।
भारतीय सड़कों के लिए खास सेटअप
BMW i5 LWB को भारतीय सड़क परिस्थितियों के अनुरूप भी तैयार किया गया है। इसमें Adaptive Rear-Axle Air Suspension और बढ़ा हुआ ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इससे अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में बेहतर राइड कम्फर्ट और स्थिरता मिलने का दावा किया गया है।
इसके Comfort Suspension को कम बॉडी रोल और बेहतर राइड क्वालिटी के लिए ट्यून किया गया है। साथ ही, कार में BMW की स्पोर्टी ड्राइविंग डायनेमिक्स को भी बरकरार रखा गया है।
BMW i5 eDrive35L की प्रमुख खूबियां
- कीमत: ₹79.60 लाख (एक्स-शोरूम)
- पावर: 268 hp
- टॉर्क: 410 Nm
- बैटरी: 81.6 kWh
- रेंज: 669 किमी तक (MIDC)
- 0-100 किमी/घंटा: 6.7 सेकंड
- टॉप स्पीड: 195 किमी/घंटा
- लंबाई: 5,175 मिमी
- व्हीलबेस: 3,105 मिमी
- उत्पादन: BMW चेन्नई प्लांट
- First Edition: केवल 99 यूनिट्स, सभी प्री-बुक


