मध्यप्रदेश में हुई 9 महीने में 16,93,554 वाहनों की बिक्री
फाडा मप्र अध्यक्ष आशीष बोले- बिक्री में हुई 10.81 फीसदी की वृद्धि
एवीएस न्यूज.भोपाल
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025 अप्रैल से दिसंबर 2025 तक हुए वाहन की खुदरा बिक्री आंकड़े जारी किए। फाडा मध्यप्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे ने बताया कि 9 महीने में मध्यप्रदेश में वाहनों की बिक्री प्रदर्शन काफी बेहतर रहा।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2024 की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष के 9 महीने में 10.81 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के वित्तीय वर्ष से दिसंबर तक 66905 टू व्हीलर्स और 3987 थ्री व्हीलर्स वाहनों की बिक्री हुई थी। जो चालू वित्त वर्ष 2025 में दिसंबर 2025 तक 66279 टू व्हीलर्स और 4418 थ्री व्हीलर्स वाहनों की बिक्री भोपाल सहित समूचे प्रदेश में हुई।

फाडा अध्यक्ष आशीष पांडे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 के 9 महीनों में हुई श्रेणीवार वाहनों की बिक्री की बात करें तो भोपाल सहित मध्यप्रदेश में 12,67,865 टू व्हीलर्स, 55,311 थ्री व्हीलर्स, 38,489 कॉमर्शियल व्हीकल, 3,226 कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल, 2,08,569 पैसेंजर व्हीकल्स और 1,20,094 ट्रैक्ड व्हीकल्स की बिक्री हुई। अत: कुल मिलाकर 9 महीनों में कुल 16,93,554 वाहनों की बिक्री हुई।

