पोको M8x 5G 7900mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, त्कृष्ट एवं दीर्घकालिक प्रदर्शन हेतु निर्मित
एवीएस न्यूज. बेंगलुरु
शाओमी इंडिया ने आज पोको M8x 5G लॉन्च करने की घोषणा की है। यह क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस भारत का पहला स्मार्टफोन है। 7900mAh की बड़ी बैटरी, शानदार टिकाऊपन, 6.9-इंच का बड़ा 120Hz एडैप्टिव डिस्प्ले और एक खास डिज़ाइन के साथ, पोको M8x 5G यूजर्स की दैनिक जीवनशैली, कार्यप्रणाली और मनोरंजन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन अनुभव देता है।
पोको M8x 5G को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि उपयोगकर्ताओं को बार-बार फोन चार्ज करने की चिंता से राहत मिले। चाहे किसी नए शहर में रास्ता देखना हो, काम का लंबा दिन हो, आते-जाते वीडियो देखना हो, ऑनलाइन क्लास लेना हो या देर रात तक कनेक्टेड रहना हो, यह स्मार्टफोन पूरे दिन आपका साथ निभाने के लिए बनाया गया है।
7900mAh की बड़ी बैटरी, जो कई दिनों तक चले
पोको M8x 5G में 7900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे आपको बार-बार फोन चार्ज करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और आप अपना काम आसानी से कर सकेंगे। जब फोन चार्ज करना हो, तो इसके लिए बॉक्स में ही 45W का फास्ट चार्जर मिलता है, जो फोन को जल्दी चार्ज कर देता है। इसके अलावा, इसमें 22.5W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे आप ज़रूरत पड़ने पर अपने किसी अन्य डिवाइस या स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकते हैं।
हर माहौल में इस्तेमाल के लिए मजबूत
फोन हमेशा एक जगह नहीं रहता। यह ऑफिस की टेबल, कॉलेज की क्लास, भीड़-भाड़ वाले सफर और यात्राओं में आपके साथ रहता है।
पोको M8x 5G को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से बचाती है। चाहे सफर के दौरान अचानक हल्की बारिश हो जाए या धूल भरी जगह हो, आप पूर्ण आत्मविश्वास के साथ इसे कहीं भी ले जा सकते हैं।
इसकी मजबूती को और बढ़ाने के लिए स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी गई है, जिससे यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आसानी से खराब नहीं होता।
बड़ी और स्मूथ स्क्रीन, आपके हर मनपसंद काम के लिए
पोको M8x 5G में 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्क्रीन एंटरटेनमेंट, इंटरनेट चलाने और रोज़मर्रा के कामों के लिए बेहतरीन अनुभव देती है।
चाहे लंबे सफर में अपना पसंदीदा शो देखना हो, खाना बनाते समय रेसिपी देखनी हो, वीडियो कॉल से जुड़ना हो या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो, यह बड़ी स्क्रीन आपको हर काम आसानी से करने की सुविधा देती है।
इसका 120Hz की रिफ्रेश रेट स्क्रीन को बहुत सहज तरीके से चलाती है, और 240Hz टच सैंपलिंग रेट की वजह से स्क्रीन छूते ही तुरंत रिस्पॉन्स मिलता है।
जो लोग फोन का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं, उनकी आई केयर का विशेष ध्यान रखा गया है। इसकी स्क्रीन को लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्केडियन फ्रेंडली (शरीर की नींद-जागने की घड़ी के अनुकूल) के लिए TÜV सर्टिफिकेशन मिला है, जो हानिकारक नीली रोशनी को कम करता है, स्क्रीन की झिलमिलाहट को रोकता है और आंखों के लिए आरामदायक अनुभव देता है।
खूबसूरत और उपयोगी डिज़ाइन
फोन के रियर पैनल पर लेदर जैसी फिनिश दी गई है, जो इसे छूने में बेहतर अहसास और एक आधुनिक लुक देती है। बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के बावजूद, इसका डिज़ाइन रोज़मर्रा की जिंदगी में सहज तरीके से फिट बैठता है।


