ऊषा ने रोजमर्रा की रसोई की जरूरतों को पूरा करने के लिए 750W और 500W के 'स्मैश' मिक्सर ग्राइंडर लॉन्च किए
एवीएस न्यूज. उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश
भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, ऊषा इंटरनेशनल ने अपने किचन एप्लायंस पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए 750 वॉट ऊषा स्मैश प्लस और 500 वॉट ऊषा डीलक्स मिक्सर ग्राइंडर लॉन्च किए हैं। इन्हें विशेष रूप से शक्तिशाली प्रदर्शन और दैनिक खाना पकाने की जरूरतों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
भारतीय रसोई के लिए विशेष रूप से निर्मित—जहाँ ताज़ी पिसी हुई चटनी, मसाले और गाढ़े पेस्ट रोज़ाना के खाने का आधार होते हैं—ऊषा स्मैश मिक्सर ग्राइंडर स्थिरता, नियंत्रण और सुविधा सुनिश्चित करते हुए खाना पकाने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं । चाहे धनिया, जीरा, लौंग और मिर्च के साथ टमाटर, प्याज या काजू को पीसकर अवधी कोरमा, राजमा और छोले के लिए सुगंधित आधार तैयार करना हो, रोज़ाना की सब्जियों के लिए चिकनी ग्रेवी बनाना हो, या पोहा जैसे व्यंजनों के पूरक के रूप में चटनी और मसालों का मिश्रण तैयार करना हो, यह बेहतरीन उपकरण उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की उन पाक परंपराओं में सहजता से फिट बैठता है, जहाँ स्वाद की गहराई आमतौर पर पिसाई के साथ ही शुरू होती है ।
ऊषा स्मैश प्लस 750 वॉट की 100% कॉपर मोटर द्वारा संचालित है, जबकि स्मैश डीलक्स मिक्सर ग्राइंडर में 500 वॉट की मोटर है। यह गीली और सूखी दोनों तरह की सामग्री को पीसने में कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। दोनों मॉडलों में तीन जार दिए गए हैं। स्मैश प्लस में 1.5 लीटर (गीला), 1.0 लीटर (सूखा) और 0.4 लीटर (चटनी) जार है। स्मैश डीलक्स में 1.2 लीटर (गीला), 0.8 लीटर (सूखा) और 0.4 लीटर (चटनी) जार दिया गया है। इसमें तीन स्पीड सेटिंग्स और एक पल्स फंक्शन है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार टेक्सचर को एडजस्ट कर सकते हैं। इनमें ओवरलोड प्रोटेक्शन, लिक्विड स्पिल-ओवर से मोटर की सुरक्षा, शॉक-प्रूफ ABS बॉडी और एंटी-स्किड सक्शन फीट जैसी विशेषताएं हैं। इसका कॉम्पैक्ट आकार आधुनिक किचन के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
मोटर पर 5 साल की वारंटी और उत्पाद पर 2 साल की वारंटी के साथ, 750 वॉट के ऊषा स्मैश प्लस मिक्सर ग्राइंडर की कीमत रु.5,890 (MRP) है और ऊषा स्मैश डीलक्स 500W मिक्सर ग्राइंडर की कीमत रु.4,990 (MRP) रखी गई है ।

