दो दिवसीय दौर पर 7 को भोपाल आएंगे केनरा बैंक ऑफिसर्स एसो.के रवि कुमार और रमा प्रसाद
एवीएस न्यूज.भोपाल
केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनरल सिक्रेटरी के.रवि कुमार तथा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रामा प्रसाद 7 और 8 फरवरी को भोपाल दौरे पर है। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट केके त्रिपाठी ने बताया कि उनका यह दौरा संगठन को नई ताकत देगा।
अधिकारियों में नया जोश भरेगा और केनरा बैंक को प्रगति के शिखर पर ले जाने का संदेश है। इस दौरान वे ग्राम टांडा रायसेन जिले में एक सामाजिक कार्य करेंगे तथा दूसरे दिन केनरा बैंक के अधिकारियों के समागम में अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

