सकल कोली कोरी समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बामोरिया का अजमेर दौरा संपन्न , सामाजिक एकता और जागरूकता पर दिया जोर
एवीएस न्यूज.भोपाल
सकल कोली कोरी समाज संघ, रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जी बामोरिया का राजस्थान के अजमेर, पुष्कर, केकड़ी और सरवाड़ का दो दिवसीय दौरा 14 और 15 जुलाई 2026 को संपन्न हुआ। दौरे का उद्देश्य राजस्थान में कोरी-कोली समाज की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को समझना, समाज की समस्याओं पर चर्चा करना और समाज में एकता एवं जागरूकता का संदेश देना रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बामोरिया के साथ राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कौस्तुभ सिंह भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदन सिंह गडोरिया और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जी कोली (भीलवाड़ा) भी मौजूद रहे।
समाज की समस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
दौरे के दौरान समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से रखा। समाजबंधुओं ने कुछ संगठनों द्वारा भ्रम फैलाने और समाज को विभाजित करने के प्रयासों पर नाराजगी जताई।
बैठकों में समाज के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने सकल कोली कोरी समाज संघ की नीतियों और उद्देश्यों में विश्वास जताते हुए समाज को एकजुट रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज के हितों को प्राथमिकता देने वाले सामाजिक प्रयासों को मजबूत किया जाना चाहिए।

अजमेर पहुंचने पर हुआ स्वागत
अजमेर पहुंचने पर सकल कोली कोरी समाज संघ के स्थानीय पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बामोरिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूरे दौरे के दौरान अजमेर शहर, पुष्कर, केकड़ी और सरवाड़ सहित कई स्थानों पर पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन किया।
पदाधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
इस दौरे में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदन सिंह गडोरिया, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोली सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी:
मूलचंद महावर
भंवर लाल कोली
खेमचंद कोली
सुरेंद्र कुमार कोली
सोहन लाल कोली
उमेश कुमार कोली
और युवा पदाधिकारी:
कालूराम कोली
सत्यनारायण कोली
हेमनंदनी कोली
दीपेश राजोरिया
कौशल सोकरीवाल
दिगंबर सिंह
सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक के साथ हुआ दौरे का समापन
दो दिवसीय दौरे का समापन 15 जुलाई 2026 को राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री ललित जी भाटी के पुत्र और सकल कोली कोरी समाज संघ के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कौस्तुभ सिंह भाटी के कार्यालय, मृदंग टॉकीज में आयोजित बैठक के साथ हुआ।
बैठक में समाज की एकता, जागरूकता और संगठन को मजबूत करने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।






