बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने रचा नया रिकॉर्ड, 9,075 कारों की बिक्री की
एवीएस न्यूज..गुरुग्राम
लग्जरी वाहन निर्माता बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने वर्ष 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने इस दौरान 9,075 कारों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। वहीं अप्रैल से जून के बीच दूसरी तिमाही में कंपनी ने 4,507 कारों की डिलीवरी कर 17 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने बताया कि वह भारत में लक्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सेगमेंट में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है। जनवरी से जून 2026 के दौरान कंपनी ने 2,359 इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों को सौंपे, जो पिछले साल की तुलना में 78 प्रतिशत अधिक हैं। कंपनी का दावा है कि लक्जरी ईवी बाजार में उसका 69 प्रतिशत मार्केट शेयर है। पहली छमाही में कंपनी द्वारा बेची गई हर चार कारों में से एक इलेक्ट्रिक वाहन रही।
कंपनी ने पहली छमाही में 4,428 लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स की बिक्री की, जिनकी कुल बिक्री में हिस्सेदारी 52 प्रतिशत रही। वहीं बीएमडब्ल्यू और मिनी के स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल मॉडल्स की 5,926 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 35 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती हैं। कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 65 प्रतिशत हो गई।
लॉन्ग व्हीलबेस और SUV मॉडल्स की बढ़ी मांग
कंपनी ने पहली छमाही में 4,428 लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स की बिक्री की, जिनकी कुल बिक्री में हिस्सेदारी 52 प्रतिशत रही। वहीं BMW और MINI के स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) मॉडल्स की 5,926 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 35 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती हैं। कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 65 प्रतिशत हो गई।
MINI और BMW Motorrad का भी शानदार प्रदर्शन
MINI ब्रांड ने पहली छमाही में 504 कारों की बिक्री के साथ 70 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की। MINI Countryman सबसे लोकप्रिय मॉडल रहा। वहीं BMW Motorrad ने इस अवधि में 2,327 मोटरसाइकिलों की डिलीवरी की। BMW S 1000 RR, BMW F 900 GS/GSA और BMW R 1300 GS/GSA ग्राहकों की पहली पसंद रहे।
2026 में कई नए मॉडल लॉन्च
BMW इंडिया ने इस वर्ष अब तक 11 नए उत्पाद लॉन्च किए हैं, जिनमें BMW X3 30d, BMW M440i, BMW X6 M60i, MINI Countryman C, BMW F 450 GS और BMW M 1000 R शामिल हैं। कंपनी ने वर्ष 2026 के अंत तक 14 और नए मॉडल लॉन्च करने की योजना भी घोषित की है।
ग्राहकों के भरोसे का नतीजा: CEO
BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट एवं CEO हरदीप सिंह ब्रार ने कहा कि चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के बावजूद कंपनी ने पहली छमाही में अपनी अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ग्राहकों के भरोसे, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर कंपनी के फोकस और ग्राहक-केंद्रित उत्पाद रणनीति का परिणाम है। उन्होंने बताया कि लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स और स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स की बढ़ती मांग ने कंपनी की मजबूत वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फाइनेंसिंग में भी मजबूत प्रदर्शन
पहली छमाही के दौरान BMW की हर चार में से एक कार BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के माध्यम से फाइनेंस की गई। कंपनी ग्राहकों को कम मासिक किस्त, आकर्षक बाय-बैक विकल्प और आसान अपग्रेड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है।






