न ही नगर पालिका से परमिशन लिया न ही एसडीएम कार्यालय से

नितेश पटेल, मंडीदीप। 
मंडीदीप में वार्ड एक में मेले एवं मनोरंजन का आयोजन बिना किसी परमिशन के संचालित हो रहा है, जिसमें न तो नगर पालिका द्वारा कोई अनुमति प्रदान है और न ही एसडीएम कार्यालय से परमिशन ली है। जानकारी के अनुसार वार्ड एक में एक निजी भूमि पर मेले का संचालन किया जा रहा है, जिसमें बड़े-बड़े झूले, मनोरंजन के लिए कई प्रकार की चीजें उपलब्ध हैं।
 नगर पालिका के बिना परमिशन के इस आयोजन में अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसके जिम्मेदार कौन होगा ये एक बड़ा सवाल सामने है। ऐसा ही आयोजन गर्मी में मार्च के महीने मैं आयोजित हुआ था, जिसमें बच्चों के परीक्षा चल रही थी तब भी प्रशासन ने इस मेले की अनुमति को निरस्त कर दिया था। जानकारी के अनुसार मेले का संचालक कई बार नगर के नेताओं और कुछ लोगों के द्वारा किया जाता है। 

 

पहले हो चुके है कई हादसे:
 मंडीदीप नगर पालिका में मेला संचालित पहले भी हुए हैं, जिसमें कई हादसे हुए एवं लड़ाई झगड़े के मामले थाने तक पहुंच चुके हैं। मंडीदीप में मेला आयोजन क्षेत्र में कई असामाजिक तत्व के लोग मेले में महिलाओं पर छींटा कसी करते हैं जो विवाद को जन्म देते हैं। 


नहीं है पार्किंग की व्यवस्था:
मेला स्थल में पार्किंग की जगह न होने से यहां आने वाले लोग अपने वाहन कहीं भी खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है, और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


एसडीएम ने अनुमादन मांगा था, हमें भेज दिया
मंडीदीप नगर पालिका से एसडीएम ने परमिशन को लेकर अनुमोदन मांगा था, जिसे हमारे द्वारा भेज दिया गया है, परंतु परमिशन मिली या नहीं ये मुझे ज्ञात नहीं है।
सुधीर उपाध्याय, सीएमओ मंडीदीप

मेले का संचालन अवैध 
मंडीदीप मे आयोजित हो रहे मेले की परमिशन हमारे द्वारा प्रदान नहीं की गई है। मेले का संचालन अवैध है।
चंद्र शेखर श्रीवास्तव, एसडीएम, गौहरगंज