वी ने मध्य प्रदेश में किया 5G फुटप्रिन्ट का विस्तार; 5G सेवाएं अब सागर, सतना और जबलपुर में भी उपलब्ध
जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने मध्य प्रदेश में अपने 5G विस्तार को और तेज़ कर दिया है, वी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में पहले से 5G सेवाओं का लॉन्च कर चुका है। राज्य में अपने 5G फुटप्रिन्ट को और मजबूत बनाते हुए दूरसंचार कंपनी ने आज तीन और शहरों- सागर, सतना और जबलपुर में 5G सेवाओं की शुरूआत की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के ये मुख्य आर्थिक विकास केन्द्र उद्योग जगत, कारोबार, शिक्षा और कनेक्टिविटी के लिए मुख्य हब की भूमिका निभाते हैं।
जबलपुर मध्य प्रदेश का मुख्य प्रशासनिक, न्यायिक एवं पर्यटन केन्द्र है; सतना बड़ा ओद्यौगिक एवं धामिक हब है, जिसे ‘भारत के सीमेंट सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है; वहीं सागर महत्वपूर्ण ओद्यौगिक एवं शैक्षणिक हब है। ये सभी शहर राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभाते हैं तथा हाई-स्पीड मोबाइल डेटा सेवाओं की बढ़ती मांग के लिए मुख्य मार्केट हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश में वी 5G लॉन्च का यह चरण डिजिटल विकास के लिए बहुत अधिक मायने रखता है।
वी 5G अब भारत के 225 शहरों और नगरों में उपलब्ध है तथा अपने 5G फुटप्रिन्ट का विस्तार लगातार जारी रखे हुए है। बड़े महानगरों जैसे मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बैंगलुरू में शुरूआती कमर्शियल लॉन्च के बाद वी अपने स्पैक्ट्रम वाले सभी 17 प्रायोरिटी टेलीकॉम सर्कल्स में व्यवस्थित रूप कवरेज का विस्तार कर रहा है। ग्लोबल टेलीकॉम इक्विपमेन्ट लीडर्स जैसे एरिकसन, नोकिया और सैमसंग के साथ साझेदारी में कंपनी ने नेटवर्क की स्पीड और विश्वसनीयता को अनुकूलित करने के लिए एआई-पावर्ड सेल्फ-ओर्गेनाइज़िंग नेटवर्क (एसओएन) तैनात किया है।
इस विस्तार पर बात करते हुए कविता नाडकर्णी, बिज़नेस हैड-मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘हम मध्य प्रदेश में वी के 5G नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में 5G लॉन्च के बाद सागर, सतना और जबलपुर में रोलआउट इस यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विस्तार के लिए हम ज़्यादा मांग वाली लोकेशनों परविशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं, जहां डेटा की खपत और फुटफॉल अधिक रहता है जैसे कमर्शियल हब और पर्यटन केन्द्र। ताकि हम अपने यूज़र्स को नेटवर्क का सहज और बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें।’’
5G के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए वी के यूज़र वी नॉन स्टॉप हीरो रु 3749 पैक चुन सकते हैं, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा और कॉल्स के फायदे देता है। यह पैक 4G और 5G दोनों नेटवर्क पर बहुत अच्छी तरह काम करता है, तथा 4G एवं 5G हैण्डसैट पर ऑप्टिमाइज़्ड स्पीड का अनुभव प्रदान करता है।






