भेल में ‘हिंदी प्रोत्साहन योजना’ के तहत किए कार्यों का किया भौतिक सत्यापन
हिंदी भाषा को बढ़ावा देने 31 कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा
एवीएस न्यूज, भोपाल
बीएचईएल, भोपाल में मानव संसाधन-राजभाषा विभाग द्वारा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मूल रूप से हिंदी में कार्य संबंधी प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन गठित समिति द्वारा किया गया। समिति में दिलीप कुमार, अपर महाप्रबंधक (एसडब्ल्यूएम), सोनू बघेल सक्सेना, प्रबंधक–डिजाइन (एचजीई) एवं पूनम साहू, प्रबंधक (मा.सं.-राजभाषा) थीं। प्रतिभागियों ने वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यालय में हिंदी में किए गए कार्यों को समिति के समक्ष योजनाबद्ध तरीके से दिखाया।
पारदर्शिता के साथ हुआ मूल्यांकन
समिति ने प्राप्त आवेदनों में उल्लिखित कार्यों का जमीनी स्तर पर सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया कि संबंधित कार्य वास्तविक रूप से हिंदी में ही किए गए हैं। इसके बाद निर्धारित मापदंडों के आधार पर सभी प्रविष्टियों का निष्पक्ष मूल्यांकन कर अंक प्रदान किए गए। समिति द्वारा प्रतिभागियों के कार्यों को बहुत ही सराहा गया और कहा कि तकनीकी क्षेत्र में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। योजना के अंतर्गत 31 कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की।






