एवीएस न्यूज. उमरिया/ भोपाल
शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तीन दिवसीय दीक्षारंभ एवं मानसिक संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन 1 जुलाई से 3 जुलाई तक किया गया।

छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की जानकारी के अंतर्गत संचालित गतिविधियों विभिन्न प्रकार की हितग्राही मूलक योजनाएं खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी के साथ मानसिक दक्षता संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन के लिए कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.नियाज अहमद अंसारी की अध्यक्षता, प्रवेश प्रभारी डॉ.विजय डाबर के संयोजन एवं डॉ राजीव तिवारी के संचालन में किया गया। 


अंतिम दिवस समापन अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय ने बताया कि ज्ञान एवं चरित्र के संगम पर सफलता के दर्शन संभव होते है। अतः शिक्षक एवं छात्र विभिन्न कौशल सीखते रहे । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञानवर्धक चीजों को सीखने के लिए करें । शिक्षा के साथ साथ खेल, योगा पर भी ध्यान दें । महाविद्यालय में अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करें ।


    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम बांधवगढ़ ने कहा कि यह एक ऐसा पड़ाव है जहां से छात्र अपने जीवन को प्रारंभ करते है। छात्रों के लिए महाविद्यालय एक ऐसा प्लेट फार्म है , जो सभी प्रकार के ज्ञान प्राप्त होते है।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है , इसलिए आवश्यक है कि यहां से अच्छी शिक्षण ग्रहण कर देश, प्रदेश एवं समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डा नियाज अंसारी ने दीक्षारंभ की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की। 


शाखा प्रबंधक उमरिया सर्वजीत कुमार सिंह व्दारा छात्र छात्राओं को कौशल विकास , करियर के अवसर, वित्तीय साक्षरता के साथ ही मोबाइल पर आने वाले लिंक से सावधान रहने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्रा वंदना साहू, साक्षी मिश्रा, रामा विश्वकर्मा, सुषमा सिंह तथा पलक मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों का आयोजन व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ , राष्ट्रीय सेवा योजना,भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त आयोजन में किया जा रहा है ।


महाविद्यालयका परिचय डॉ.परमेश्वर सिंह मरावी , राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रेम सिंह हितग्राही मूलक योजनाओं को शिव हल्दकार एवं विषय पाठ्यक्रम की जानकारी डॉ नवीन उपाध्याय द्वारा प्रदान की गई।

कार्यक्रमों के आयोजन में हार्टफुलनेस प्रशिक्षक  प्रणाली पीसे एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षक एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति रही।