एवीएस न्यूज.बेंगलुरु 


 अमेज़न फैशन ने अपनी बहुप्रतीक्षित वार्डरोब रिफ्रेश सेल (WRS) के 18वें संस्करण की घोषणा कर दी है। यह सेल 28 मई से 2 जून तक चलेगी और इसमें ग्राहकों को फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी ज़रूरी चीज़ों पर आकर्षक बचत मिलेगी।

ग्राहक कपड़ों, सौंदर्य, फुटवियर, घड़ियों, लगेज, हैंडबैग, एक्सेसरीज़ और अन्य श्रेणियों में 1500 से अधिक प्रमुख ब्रांडों के 4 लाख से अधिक स्टाइल में से अपनी पसंद चुन सकते हैं और 50-80% की छूट पा सकते हैं। वार्डरोब रिफ्रेश सेल का यह संस्करण ट्रेंड कर रहे स्टाइल्स, रोज़ाना की ज़रूरी चीजें और प्रीमियम फैशन के चुनिंदा उत्पादों पर 50-80% छूट दे रहा है।

ग्राहक यहाँ व्रोग्न, लिबास, गेर्बर, क्रॉक्स, मेबेलिन, प्यूमा, अमेरिकन टूरिस्टर, पाल्मोनास और फिलिप्स जैसे प्रमुख ब्रांडों के उत्पाद खरीद सकते हैं। यह शॉपिंग इवेंट ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को भी दर्शाता है, खासकर जनरेशन ज़ेड के ग्राहकों के बीच, जो खोज-आधारित और प्रेरणा-केंद्रित खरीदारी की ओर अग्रसर हैं और लगातार ट्रेंडी स्टाइल को किफायती दामों पर तलाश रहे हैं।

इस जुलाई में, अमेज़न प्राइम डे अपने दसवें संस्करण के साथ भारत में वापस आ रहा है और प्राइम सदस्य शानदार डील्स, बड़ी बचत, रोमांचक नए लॉन्च और बहुत कुछ का लाभ उठा सकते हैं। इन गर्मियों में फैशन की खोज को और भी आसान बनाने के लिए अमेज़न फैशन ने एआई संचालित खोज टूल प्रस्तुत किए हैं, जो ग्राहकों को ट्रेंड्स को एक्सप्लोर करने, स्टाइल खोजने और आसानी से संपूर्ण लुक बनाने की सहूलत देते हैं।

अमेज़न के एआई शॉपिंग असिस्टेंट रूफस के साथ, ग्राहक आसानी से खास चयन और आसान बातचीत के ज़रिये फैशन श्रेणी में व्यक्तिगत सिफारिशें प्राप्त कर सकते हैं। बस कहिए “2000 रुपये से कम कीमत वाले गर्मियों के स्नीकर्स”, या "छुट्टियों के लिए तैयार को-ऑर्ड सेट्स”, या फिर “रोज़ाना पहनने के लिए उत्कृष्ट गहने”।

रूफस कीमत इतिहास पर नज़र रखने की काबलियत के साथ लगातार स्मार्ट और तेज़ बन रहा है।  यह 30 से 90 दिन तक का कीमत इतिहास ट्रैकर उपलब्ध करवाता है, जिससे ग्राहक यह जान पाते हैं कि कीमत सबसे कम कब और कितनी थी और आसानी से खरीदारी के फैसले ले पाते हैं।

बस उन्हें उत्पाद विवरण पन्ने पर “कीमत इतिहास” विकल्प पर क्लिक करना होता है। आप रूफस से यह भी कह सकते हो "इन स्नीकर्स की कीमत 7000 रुपये से नीचे आने पर सूचना देने के लिए प्राइज़ अलर्ट सेट करें", "इस ड्रेस की कीमत 50% कम होने पर खरीदें”, या “इस टी-शर्ट को 600 रुपये वा कम पर खरीदें”।

रूफस नियमित रूप से कीमतें जांचेगा और जैसे ही कीमत आपकी लक्षित सीमा पर आएगी, आपको अलर्ट करेगा या आपकी डिफॉल्ट भुगतान विधि का उपयोग करके खरीदारी पूर्ण कर देगा।  

आवाज़ आधारित खोज से आगे, अमेज़न लेंस एआई ग्राहक अनुभव में विज़ुअल परत जोड़ता है

 ग्राहक किसी आउटफिट या फैशनेबल वस्तु की फोटो अपलोड कर सकते हैं और जल्दी से उन्हें अमेज़न पर उपलब्ध समान उत्पाद दिख जाएंगे। इसी तरह ‘वियर इट विद’ फीचर ग्राहकों को प्रमुख ब्रांडों के सिर से लेकर पांव तक मेल खाते कपड़े, फुटवियर, घड़ियां और सौंदर्य उत्पाद दिखा देता है, ताकि वे अपन वार्डरोब को पूरी तरह रिफ्रेश कर सकें। आगामी वार्डरोब रिफ्रेश सेल के दौरान उपलब्ध वस्तुओं में से यहाँ आपके लिए कुछ उत्पादों की अनुशंसा की गई है।