सरकार जिस तरह राजस्व संग्रह के प्रति संवेदनशील रहती है, उसी तरह अब जनता राहत देने संवेदनशीलता दिखाए :  अजय सिंह 


एवीएस न्यूज.भोपाल 


मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन ने राज्य में ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों और विभिन्न करों के कारण प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 8 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि हो चुकी है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है।


अजय सिंह के अनुसार, मौजूदा स्थिति में सरकार को तीन स्तरों पर कर वसूली के जरिए राजस्व प्राप्त हो रहा है, जिसके चलते पेट्रोल पर लगभग 3 रुपए और डीजल पर करीब 2.70 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त कर के रूप में प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह अतिरिक्त कर का लाभ मोहन सरकार वापस को  दे तो आम जनता को तत्काल राहत मिल सकती है।


एसोसिएशन ने कहा कि जिस तरह सरकार राजस्व संग्रह के प्रति संवेदनशील रहती है, उसी तरह अब जनता को बढ़ती ईंधन कीमतों से राहत देने के लिए भी समान संवेदनशीलता दिखाने की आवश्यकता है।

संगठन का मानना है कि ईंधन दरों में मामूली कमी भी महंगाई पर बड़ा सकारात्मक असर डाल सकती है।
 

जनता को राहत की अपील
पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन ने सुझाव दिया है कि राज्य सरकार यदि अतिरिक्त कर घटाती है या वापस लेती है तो इसका सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं, परिवहन क्षेत्र और व्यापार जगत को मिलेगा। इससे महंगाई के दबाव में भी कमी आने की संभावना है।

 ईंधन कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बीच पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सरकार से कर नीति की समीक्षा करते हुए कहाकि भोपाल सहित समूचे प्रदेश में मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग 8.13 रुपए तक बढ़ गए हैं। वर्तमान में भोपाल में पेट्रोल 114.65 प्रति लीटर और डीजल का भाव 99.74 प्रति लीटर के आसपास है।  मालूम हो कि मध्यप्रदेश सरकार  देश के सबसे ज्यादा टैक्स (वैट) वसूलने वाले राज्यों में शामिल है।

 

सरकार तीन स्तरों में टैक्स लेती है। पेट्रोल पर टैक्स 29 फीसदी वैट + 2.50 प्रति लीटर अतिरिक्त वैट + 1 फीसदी सेस और डीजल पर टैक्स 19 फीसदी वैट + 1.50 रुपए प्रति लीटर  अतिरिक्त वैट  एवं 1 फीसदी सेस वसूली कर रही है।