भोपाल सांची दुग्ध विक्रेताओं के मार्जिनमनी में 06 से 15 फीसदी की हुई वृद्धि, कल जून से होगी प्रभावशील
सांची रिटेलरों को भोपाल सांची का उपहार, वर्ष 2023 में की गई थी रिटेलर मार्जिनमनी में आखिरीवार वृद्धि
एवीएस न्यूज ..भोपाल
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित भोपाल ने क्षेत्रांर्गत सांची डिपो, पार्लर, एजेन्सी, एजेन्ट्स द्वारा सांची के विभिन्न प्रकार के दूध पैकिट्स पर विके्रता मार्जिनमनी में 06 से 15 फीसदी की वृद्धि करते हुए उपहार दिया है। वर्ष 2023 में आखिरीबार रिटेलर मार्जिनमनी में वृद्धि की गई थी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने बताया कि रिटेलरों के द्वारा विक्रेता मार्जिनमनी में वृद्धि करने की मांग तीन साल से लगातार की जा रही थी, सांची रिटेलरों की मांग को पूरी करते हुए मार्जिनमनी में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। जो कल 1 जून 2026 से प्रभावशील होगा।
इन दूध पैकिट्स में रिटेलर मार्जिनमनी वृद्धि
सांची ब्राण्ड के विभिन प्रकार के दूध पैकिट्स एफसीएम, स्टैण्डर्ड, डीटीएम, चाह पर लगभग 06 फीसदी तथा टीएम दूध पर लगभग 15 फीसदी मार्जिनमनी की वृद्धि की गई है। डीटीएम दूध 180 एमएल पर रिटेलर मार्जिनमनी को यथावत रखा गया है।

रिटेलरों ने कहा, धन्यवाद सांची
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित क्षेत्रांर्गत सांची डिपो, पार्लर, एजेन्सी, एजेन्ट्स संचालकों ने भोपाल सहकारी दुग्ध संध का धन्यवाद करते हुए कहा कि सांची रिटेलर के विक्रेता मार्जिनमनी में तीन साल बाद वृद्धि हुई है, उसके लिए धन्यवाद सांची।






