सीमेंट विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और सदस्य हितों पर बनी रणनीति
एवीएस न्यूज ..भोपाल
सीमेंट विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्य हितों की सुरक्षा और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान संस्था के सभी सदस्यों को उनके प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में संगठन ने जो विशाल स्वरूप प्राप्त किया है, उसे भविष्य में और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों ने कम से कम एक नए सदस्य को संगठन से जोडऩे का संकल्प लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब संस्था द्वारा सभी सदस्यों के जन्मदिवस सामूहिक रूप से मनाए जाएंगे। साथ ही सदस्यों को आर्थिक, जीएसटी एवं व्यवसायिक मामलों में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। सदस्यों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को भी प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।
संगठन के संरक्षक सदस्य के रूप में गोविंद पंजवानी, सुनील गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता एवं नारायण खेमानी के नामों की घोषणा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा एक-दूसरे के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव सतीश सिंह एवं कोषाध्यक्ष शांतनु महकार ने संगठन की आगामी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी।
प्रमुख सदस्यों में जितेश वाससानी, महेश नागर, प्रवीण गायकवाड, सचिन शर्मा, रामकृष्ण शिवहरे, अमित गुप्ता एवं राहुल दांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रामकिशन नाहर सहित सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन की एकजुटता को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक का समापन संगठन के उज्ज्वल भविष्य और सदस्य हितों के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।






