बीएचईएल में 5 दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
अपना प्रत्येक कार्य हिंदी में करने का दिलाया संकल्प
एवीएस न्यूज, भोपाल।
बीएचईएल, भोपाल में शुक्रवार को 5 दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन टीयू सिंह महाप्रबंधक मानव संसाधन की अध्यक्षता में हुआ। सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी यह संकल्प लें कि आज से और अभी से अपना प्रत्येक कार्य हिंदी में करेंगे। चाहे वो ई-मेल हो, ई-ऑफिस हो अथवा कार्यालयीन कार्य। आपने इस प्रशिक्षण में जो भी सीखा है, उसे अपने विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ भी साझा करें, जिससे वे भी इसका लाभ प्राप्त करे सकें।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूनम साहू ने कहा कि भाषा का क्षेत्र बहुत व्यापक है। देश के विकास में योगदान के लिए हमें दूसरी भाषाएं भी सीखनी चाहिए। इस अवसर पर केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो से आए संकायद्वय मोहन चन्द्र बहुगुणा, सहायक निदेशक (केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो) एवं गौतम शर्मा, सहायक निदेशक (केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो), प्रबंधक (राजभाषा) पूनम साहू उपस्थित थीं।

