आज के तेजी से बदलते डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बना जरूरी ब्रह्मास्त्र


एवीएस न्यूज.भोपाल


आज के तेजी से बदलते डिजिटल और तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व्यापार और उद्योग की दिशा को नए आयाम दे रहा है। इसी विषय पर बाजार विशेषज्ञ एवं बिज़नेस मोटिवेशनल स्पीकर नवनीत अग्रवाल ने कहा कि एआई से डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इसे समझकर अपनाने की जरूरत है, क्योंकि यह व्यापार का एक “स्मार्ट सहायक” बनकर उभर रहा है।


नवनीत अग्रवाल ने कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है और जो व्यवसाय तकनीक को अपनाएंगे वही आगे बढ़ेंगे। उनके अनुसार एआई किसी इंसान का विकल्प नहीं, बल्कि निर्णय लेने, डेटा विश्लेषण और ग्राहक समझ को आसान बनाने वाला एक शक्तिशाली टूल है।


उन्होंने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को यदि सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह किसी भी व्यवसाय के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हो सकता है। यह न केवल समय बचाता है बल्कि गलतियों को कम कर दक्षता भी बढ़ाता है।”


अग्रवाल ने छोटे और मध्यम व्यापारियों को सलाह दी कि वे एआई आधारित टूल्स को अपने कामकाज में शामिल करें, जैसे कि मार्केटिंग ऑटोमेशन, कस्टमर सर्विस चैटबॉट्स और डेटा एनालिटिक्स। इससे व्यवसाय की ग्रोथ तेजी से संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल युग में वही व्यापारी सफल होगा जो बदलाव को स्वीकार करेगा और तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलेगा। 


नवनीत अग्रवाल का मानना है कि आने वाले वर्षों में एआई हर सेक्टर में गहराई से जुड़ जाएगा और जो लोग इसे अभी से अपनाएंगे, वे भविष्य की दौड़ में सबसे आगे रहेंगे।


  
किराना से शोरूम तक: AI कैसे बनेगा छोटे व्यापारियों की तरक्की का गियर?"


•    पारंपरिक ऑफलाइन व्यापारों (SME/MSME) के लिए ' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI)  जरूरी ब्रह्मास्त्र बन गया है


•    "AI " का उपयोग केवल बड़े कॉरपोरेट्स का खिलौना नहीं, बल्कि छोटे मझौले ऑफलाइन व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए एक "ब्रह्मास्त्र" बन सकता है।

 

1.AI तकनीक आधुनिक व्यापार का दुश्मन नहीं दोस्त है  :
•    अक्सर व्यापारियों में यह डर होता है कि AI उनकी जगह ले लेगा। जबकि सच्चाई यह हे कि AI व्यापारी को नहीं हटाएगा, बल्कि AI का उपयोग करने वाला व्यापारी, उपयोग न करने वाले व्यापारी को पीछे छोड़ देगा।


2. कम लागत में अधिक मुनाफे का मार्ग प्रशस्त करते हे AI tools : 
•    आज AI टूल्स मुफ्त या बहुत कम कीमत (जैसे ChatGPT का फ्री वर्जन या Canva) पर उपलब्ध हैं। यह 'खर्च' नहीं, बल्कि 'निवेश' है जिनकी सहायता से विज्ञापन सामग्री ओर अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निःशुल्क अथवा बहुत कम लागत में उपलब्ध है। 

 

  3. . ग्राहकों की पसंद को समझना (Personalized Marketing)

•    पहले दुकानदार ग्राहकों की पसंद का अंदाजा लगाते थे। अब AI टूल्स (जैसे सरल WhatsApp बॉट्स या    डेटा एनालिटिक्स) यह बता सकते हैं कि कौन सा ग्राहक कब और क्या खरीद सकता है। इससे व्यापारी सही समय पर सही ऑफर देकर अपनी बिक्री बढ़ा सकते हैं।

 

4. स्टॉक मैनेजमेंट में समझदारी
•    छोटे व्यापारियों के लिए सबसे बड़ी समस्या 'डेड स्टॉक' (जो सामान बिकता नहीं) होती है। AI एल्गोरिदम पिछले रुझानों को देखकर भविष्य की मांग का सटीक पूर्वानुमान लगा सकते हैं। इससे यह पता रहता है कि किस सीजन में कौन सा माल ज्यादा भरना है और कौन सा नहीं।

 

5. डिजिटल उपस्थिति और विज्ञापन

•    आजकल विज्ञापन के लिए महंगे एजेंसी की जरूरत नहीं है। AI की मदद से व्यापारी अपने स्मार्टफोन से ही प्रोफेशनल पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार कर सकते हैं। 'कैनवा' (Canva) या 'चैटजीपीटी' (ChatGPT) जैसे टूल्स इसमें बड़े काम आते हैं।

 

6. हिसाब-किताब और ग्राहक सेवा

•    24/7 ग्राहकों के सवालों के जवाब देने के लिए 'AI चैटबॉट्स' का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, बिलिंग और जीएसटी (GST) जैसे जटिल कामों को AI-आधारित सॉफ्टवेयर चुटकियों में और बिना गलती के सुलझा देते हैं।


7, प्रचलित कर कानून की जानकारी 
•    Ai की सहायता से प्रचलित कर कानून की जानकारी आयकर एवं अन्य कर प्रणाली में मिलने वाली छूट आदि की बहुत बेहतर जानकारी मिल जाती है जो कर जटिलता को आसान कर देती हे 
समाज और संगठन की भूमिका क्या हो सकती हे अपने समाज को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाने में 
   
हम सभी अपने सामाजिक संगठन व्यापारिक संगठन के माध्यम कार्यशालाएं (Workshops) आयोजित कर व्यापारियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग से कैसे समृद्ध व्यापार से समृद्ध परिवार बना सकता है आपके संगठन का इस दिशा में उठाया गया एक कदम समाज को आर्थिक रूप से सुद्रण करेगा और “जाब  सीकर जनरेशन की जगह जाब क्रिएटर जनरेशन निर्माण’ में महत्वपूर्ण हो सकता है 

 

निष्कर्ष
•    अक्सर छोटे व्यापारियों को लगता है कि AI बहुत महंगी या कठिन तकनीक है, जबकि सच यह है कि यह एक 'स्मार्ट सहायक' की तरह है जो आपके समय की बचत करता है। ऑफलाइन दुकान की मिठास और AI की रफ़्तार मिलकर किसी भी छोटे व्यापार को बड़ा बना सकते है 
"परिवर्तन संसार का नियम है, और व्यापार का भी। जो समय के साथ नहीं बदलता, समय उसे पीछे छोड़ देता है।"
 व्यापारियों को डरना नहीं, सीखना है। 


— "व्यापारियों के लिए 5 मुफ्त AI टूल्स" 
(जैसे: ChatGPT, Canva, Google My Business, WhatsApp Business, और Zoho Inventory)।

 

अगले अंक कैसे उपयोग करें एआई  तकनीक का अपने व्यापार में ओर कौन से tools कैसे सहायता कर सकते हैं पढ़ते रहिए 


       नवनीत अग्रवाल 
बाजार विशेषज्ञ एवं बिजनेश मोटिवेशनल स्पीकर
प्रदेश महामंत्री- , अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल