एवीएस न्यूज. मुंबई


सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष और ब्लू स्टार लिमिटेड के सीएमडी, वीर एस आडवाणी ने सीआईआई बीएफएसआई शिखर सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि रियल एस्टेट और बीएफएसआई का तालमेल अगले विकास चक्र को गति देगा, आरईआईटी के नेतृत्व में निवेश और नीतिगत स्थिरता से 2030 तक इस क्षेत्र की जीडीपी में हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 13 फीसदी हो जाएगी


उन्होंने कहाकि भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र निवेशकों के मजबूत विश्वास, सुधारों और आरईआईटी की बढ़ती भूमिका के कारण संस्थागत पूंजी का एक प्रमुख स्रोत बन गया है।

निरंतर नीतिगत समर्थन, नियामक स्पष्टता और उद्योग तथा वित्तीय संस्थानों के बीच घनिष्ठ समन्वय इस गति को बनाए रखने और विभिन्न क्षेत्रों और शहरों में निवेश का विस्तार करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

श्री आडवाणी ने कहाकि रियल एस्टेट और बीएफएसआई मिलकर भारत के विकास का एक शक्तिशाली इंजन हैं। जीडीपी में इस क्षेत्र का योगदान 7-8 फीसदी है और 2030 तक इसके लगभग 13 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है।

इन दोनों क्षेत्रों के बीच मजबूत संबंध निवेश को बढ़ावा देंगे, सतत विकास को समर्थन देंगे और भविष्य के लिए तैयार शहरों को आकार देने में मदद करेंगे।