श्रमिक दिवस पर सीटू-बीएमएस छोड़कर ग्रहण की सदस्यता
 

एवीएस न्यूज, भोपाल 
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद बीएचईएल में यूनियन गतिविधियों के बीच बदलाव के संकेत सामने आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एवं उसके बाद कई कर्मचारियों ने सीटू यूनियन को छोड़कर ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (एआईबीईयू), संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन का प्रभाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।
 यूनियन से जुड़ने वाले प्रमुख कर्मचारियों में विजेंद्र पाटिल, चेतन साहू, नामदेव तड़स, पवन कुमार निषाद, यशवंत सिंह वर्मा, अतुल भंगाले, सागर खरात, हृदयेश गोयल तथा बीएमएस यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश मखीजा शामिल हैं। संगठन ने नए सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए विजेंद्र पाटिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चेतन साहू को उपाध्यक्ष तथा यशवंत सिंह वर्मा को सहसचिव नियुक्त किया है। वहीं जय प्रकाश चौधरी को उपाध्यक्ष एवं अमित यादव को सहसचिव का दायित्व सौंपा गया है, जबकि अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। श्रमिकों के हितों के लिए महासचिव रामनारायण गिरी एवं युवा टीम द्वारा लगातार किए जा रहे संघर्ष और सक्रिय भूमिका का भी सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। उनकी कार्यशैली, पारदर्शिता और श्रमिक मुद्दों पर निरंतर प्रयासों के चलते कर्मचारियों का रुझान  बढ़ा है। तेजी से एआईबीईयू की ओर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में लगभग 50 अन्य कर्मचारी भी सदस्यता ग्रहण करेंगे, जो हाल ही में जुड़े इन पदाधिकारियों के साथ जुड़े हुए हैं, जिससे संगठन का विस्तार और अधिक तेज़ी से होने की संभावना है।