एवीएस न्यूज.भोपाल/उमरिया

माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल के पत्र परिपालन में उमरिया जिले में आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 की गोपनीयता एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व केन्द्राध्यक्षों के साथ संबंधित थानों से प्रश्न-पत्र प्राप्त किये जाने से लेकर परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाने तक के लिए कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने अधिकारियों को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 
उन्होने अधिकारियों/ कर्मचारियों से कहा है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करना सुनिश्चित करें एवं परीक्षा केन्द्रो के केन्द्राध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सारणी अनुसार प्रातः 7.00 बजे संबंधित थानों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।