एवीएस न्यूज. भोपाल

अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद मैना सुंदरी संभाग वर्धमान शाखा कोहेफिजा ने मजदूर दिवस मनाया। परिषद की बहनों ने हबीबगंज निर्माण कार्य में संलग्न मजदूरों को सॉल्व आहार वितरण कर मजदूर दिवस मनाया।

इस मौके पर कोहेफिजा अध्यक्ष श्रीमती संजना जैन, सचिव श्रीमती सारिका जैन , प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंघाई एवं संभागीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता तरण, प्रांतीय चेयरपर्सन श्रीमती रश्मि टोंगिया एवं दीप्ति जैन भी उपस्थित थी।