एवीएस न्यूज.मुंबई 


फटाकपे ने क्रिकेट सीज़न पर आधारित अपने रेफ़रल कैंपेन, फटाकपे प्रीमियर लीग (FPL) का शुभारंभ किया है। इस कैंपेन में यूजर्स को पक्के तौर पर डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड के साथ-साथ डिजिटल गोल्ड, टेलीविज़न तथा स्कूटर जैसे बड़े इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है, और इसके तहत इनाम की कुल राशि ₹15 लाख तक है।  
इन दिनों चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के साथ-साथ यह कैंपेन भी 28 मार्च से 31 मई, 2026 तक जारी रहेगा, जो क्रिकेट के रोमांच और आर्थिक फायदों को एक साथ जोड़ता है।

यूज़र्स अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को फटाकपे पर साइन-अप करने और इंस्टेंट लोन या फटाकउड़ान प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के लिए रेफ़र करके इसमें हिस्सा ले सकते हैं। आपने जिसे रेफ़र किया है अगर वह लोन की रकम प्राप्त कर ले, या फिर फटाकउड़ान को एक्टिवेट कर ले, तभी उस रेफ़रल को सफल माना जाता है; और हर सफल रेफ़रल को एक “रन” के बराबर माना जाता है, जिनकी मदद से यूज़र्स आगे चलकर अपने रिवॉर्ड्स को अनलॉक कर सकते हैं। 


हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर यूज़र्स पक्के इनाम जीत सकते हैं, जिनमें दो सफल रेफ़रल पर ₹100 का डिजिटल गोल्ड, चार सफल रेफ़रल पर ₹500 के इनाम, और छह सफल रेफ़रल पर ₹1000 के इनाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, चार और छह रेफ़रल सफलतापूर्वक पूरे करने वाले यूज़र्स को लकी-ड्रॉ में भाग लेने का भी मौका मिलेगा, जिसमें वे 32-इंच के पाँच टीवी सेट या एक टीवीएस एनटॉर्क स्कूटर जीत सकते हैं। इस कैंपेन के तहत रेफ़रल के लिए कुल आवेदनों की संख्या 1,00,000 तक पहुँचते ही स्कूटर वाला इनाम अनलॉक हो जाएगा, जो इसे सबके द्वारा साथ मिलकर हासिल की गई उपलब्धि बनाता है। 

इस मौके पर फटाकपे के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर, अभिषेक गांधी ने कहा, "फटाकपे प्रीमियर लीग ने भारत के सबसे बड़े क्रिकेट सीज़न के उत्साह और सांस्कृतिक लहर का फायदा उठाते हुए, रेफ़रल को जोश से भरे और इनाम जीतने के शानदार अनुभव में बदल दिया है। हम चाहते हैं कि हमारे यूज़र्स भी क्रिकेट के उसी रोमांच को महसूस करें, जिसमें हर सफल रेफ़रल के बाद उन्हें एक बाउंड्री लगाने जैसा अनुभव हो। हमारे यूज़र्स अपनी आर्थिक ज़रूरतों के लिए न केवल हम पर भरोसा करते हैं, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार के बीच भी हमें बढ़ावा देते हैं, और हमने इस कैंपेन के जरिए अपने यूज़र्स के उस भरोसे के प्रति सम्मान जताया है।" 

इस कैंपेन में यूज़र्स को साफ़ तौर पर कई फायदे मिलने वाले हैं, जिनमें डिजिटल गोल्ड के ज़रिए पक्की कमाई, बड़े इनाम जीतने के मौके, और रेफ़रल के आधार पर इसमें भाग लेने की आसान प्रक्रिया शामिल है, साथ ही, यह यूज़र्स को अपने दोस्तों और करीबियों को भी आर्थिक सेवाओं का फायदा उठाने में मदद करने का मौका भी देता है। ₹15 लाख तक के इनामों के साथ, यह कैंपेन फिनटेक के क्षेत्र में लोगों को जोड़ने वाली एक मज़बूत पहल के रूप में उभरकर सामने आता है। 

सिर्फ कैंपेन की अवधि के दौरान किए गए रेफ़रल ही मान्य होंगे, तथा इनाम केवल सफल और जांचे गए रेफ़रल के आधार पर ही दिए जाएंगे। रेफ़र करने वाले और रेफ़र किए गए, दोनों यूज़र्स के लिए नियम व शर्तों को पूरा करना आवश्यक है, जिसमें ऐप इंस्टॉल करना और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करना   शामिल है। अच्छी तरह जांच के बाद ही इनाम दिए जाएंगे, और लकी-ड्रॉ के विजेताओं का चयन रैंडम तरीके से किया जाएगा।