बजाज WEGO रेंज में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले LCD क्लस्टर, हिल होल्ड, क्लाइंब मोड और बेहतर ग्रेडेबिलिटी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
●    नई WEGO रेंज ऑपरेटर्स की चिंता कम करती है और अलग-अलग कीमत व उपयोग की ज़रूरतों के अनुसार कई विकल्प उपलब्ध कराती है।
●    WEGO रेंज की शुरुआती कीमत 3,11,908 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

एवीएस न्यूज.भोपाल 


दुनिया की सबसे वैल्यूएबल 2-व्हीलर और 3-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज अपने ब्रांड बजाज WEGO के तहत इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स के पोर्टफोलियो के लॉन्च की घोषणा की। पैसेंजर और कार्गो सेगमेंट में कई वेरिएंट्स के साथ बजाज WEGO अब 3-व्हीलर सेगमेंट में भारत का सबसे बड़ा ब्रांड बन गया है।
 
बजाज WEGO प्लेटफॉर्म सेगमेंट में अग्रणी रेंज प्रदान करता है। यह एक कुशल इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन, 2-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन, एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और रीजनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इससे रेंज को लेकर चिंता कम होती है और ऑपरेटर्स को लंबे समय में बेहतर फायदा मिलता है।
नई बजाज WEGO रेंज कई उपयोगी फीचर्स के साथ आती है, जिनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले LCD क्लस्टर, हिल होल्ड, क्लाइंब मोड और बेहतर ग्रेडेबिलिटी शामिल हैं। इस रेंज में यात्रियों के लिए ज़्यादा जगह, बेहतर लेगरूम और ड्राइवर के आसानी से चढ़ने-उतरने के लिए सुविधाजनक डिज़ाइन भी दिया गया है। साथ ही नए वेरिएंट्स 5 साल की वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और बजाज ऑटो के 1500 से अधिक सेल्स और सर्विस नेटवर्क का भरोसा भी साथ मिलता है।
पैसेंजर सेगमेंट में 50 सीरीज़ (P5009, P5012) शहर के भीतर और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज उपयोग के लिए तैयार की गई है, जिसमें क्रमशः 213 किमी और 272 किमी की ARAI रेंज मिलती है। इनकी कीमत रु.3,11,908 और रु.3,69,301 रखी गई है। 70 सीरीज़ (P7009, P7012) एक बड़ा वेरिएंट है, जिसे शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में साझा सफर के लिए तैयार किया गया है। इसमें 182 किमी और 259 किमी की ARAI रेंज मिलती है और इसकी कीमत क्रमशः रु.3,23,001 और रु.3,63,062 (स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस) है।

उच्च सेगमेंट में 90 सीरीज़ (P9018) एक बड़ा पैसेंजर कैरियर है, जिसे अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में साझा उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 296 किमी की ARAI रेंज मिलती है और इसकी कीमत रु.4,48,303 है। कार्गो सेगमेंट में C9009 और C9012 मॉडल अंतिम माइल डिलीवरी के लिए बनाए गए हैं, जिनमें क्रमशः 149 किमी और 207 किमी की ARAI रेंज मिलती है। इनकी कीमत रु.3,87,371 और रु.4,34,128 है।

विस्तार पर बात करते हुए, बजाज ऑटो लिमिटेड के इंट्रा-सिटी बिजनेस प्रेसीडेंट समरदीप सुबांध ने कहा, “बजाज WEGO के साथ हम एक ही ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की सबसे व्यापक रेंज पेश कर रहे हैं। हर उत्पाद को अलग-अलग ग्राहक वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। P50 सीरीज़ भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में लगातार उपयोग के लिए उपयुक्त है, P90 सीरीज़ लंबी दूरी और ज्यादा क्षमता के लिए बनाई गई है, और C90 सीरीज़ शहर के भीतर माल ढुलाई के लिए बेहतर रेंज और लोडिंग क्षमता देती है। बजाज WEGO ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के अनुसार सही विकल्प देकर थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है।”

WEGO के तहत पैसेंजर और कार्गो वेरिएंट्स के लॉन्च के साथ बजाज ऑटो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ को और सुदृढ़ कर रहा है। यह एक ऐसा व्यापक और भविष्य के लिए तैयार पोर्टफोलियो पेश करता है, जो पूरे देश में लास्ट-माइल ट्रांसपोर्ट की बदलती जरूरतों को पूरा करता है।