फ्लिपकार्ट अब ऊबर की हर राईड पर देगा सुपरकॉईन
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
भारत के होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट ने भारत के प्रमुख मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स में से एक, ऊबर के साथ साझेदारी की है, जिसके अंतर्गत ऊबर की हर राईड पर फ्लिपकार्ट यूज़र्स सुपरकॉईन प्राप्त कर सकेंगे। इस साझेदारी के साथ सुपरकॉईन का विस्तार लाईफस्टाईल लॉयल्टी प्रोग्राम तक हो गया है, जिससे यूज़र्स को अपने दैनिक आवागमन के लिए सुपरकॉईन प्राप्त होंगे। इससे, एक तरफ, जहाँ पूरे भारत में लॉयल्टी सिस्टम के साथ रिवार्ड प्रोग्राम बनाने का फ्लिपकार्ट का लक्ष्य आगे बढ़ेगा, वहीं, दूसरी तरफ, ऊबर राईडर्स को अपनी दैनिक मोबिलिटी पर ज्यादा फायदा भी मिलेगा।
अपने फ्लिपकार्ट और ऊबर खातों को लिंक करके यूज़र्स हर राईड के लिए अपने किराए पर 4 प्रतिशत तक सुपरकॉईन प्राप्त कर सकेंगे। हर ट्रिप के लिए अधिकतम 150 सुपरकॉईन मिलेंगे, तथा कुल कितने सुपरकॉईन हासिल किए जा सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं होगी। ये सुपरकॉईन सीधे यूज़र के फ्लिपकार्ट खाते में क्रेडिट कर दिए जाएंगे तथा इन्हें फ्लिपकार्ट और इससे जुड़ी कंपनियों, जैसे फ्लिपकार्ट मिनट्स, क्लियरट्रिप और पार्टनर कंपनियों की पेशकशों पर रिडीम किया जा सकेगा।
इस सहयोग के अंतर्गत सीमित अवधि के प्रोत्साहन लाभ दिए जाएंगे। नए ऊबर यूज़र, या जिन यूज़र्स ने पिछले 84 दिनों में ऐप का उपयोग नहीं किया है, वो अपने खातों को लिंक करके 28 दिनों के अंदर अपनी पहली राईड पूरी करके 150 बोनस सुपरकॉईन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, जो यूज़र 15 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 के बीच अपने फ्लिपकार्ट और ऊबर खाते लिंक करेंगे, वो 28 दिन के अंदर अपनी पहली राईड पूरी करके अतिरिक्त 50 बोनस सुपरकॉईन प्राप्त कर सकेंगे।
गौरव अरोड़ा, वाईस प्रेसिडेंट, पेमेंट्स एंड सुपरकॉईन्स, फ्लिपकार्ट ने कहा, ‘‘सुपरकॉईन रोजमर्रा के उपयोग के दौरान एक व्यापक रिवार्ड प्रोग्राम के रूप में विकसित हो रहे हैं। मोबिलिटी में इनका विस्तार स्वाभाविक है। ऊबर के साथ इस साझेदारी द्वारा हम ग्राहकों के दैनिक लेन-देन को ज्यादा सुगमता से इंटीग्रेट कर सकेंगे। आगे चलकर हम सुपरकॉईन को अन्य श्रेणियों तक ले जाएंगे, ताकि पूरे परिवेश में ज्यादा गहराई तक इसकी प्रतिभागिता सुनिश्चित हो सके।’’
ऊबर इंडिया और साउथ एशिया के डायरेक्टर, बिज़नेस डेवलपमेंट, अर्णब कुमार ने कहा, ‘‘ऊबर में हम दैनिक मोबिलिटी को अपने ग्राहकों के लिए ज्यादा आसान और मूल्यवान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फ्लिपकार्ट के साथ हमारी साझेदारी द्वारा राईडर्स को सरल और इन्ट्यूटिव तरीके से ज्यादा फायदे प्राप्त होंगे, जो हमारे यूज़र्स को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर दैनिक सेवाएं प्राप्त करना आसान बना देंगे।’’
इस साझेदारी के अंतर्गत दो अत्यधिक फ्रीक्वेंसी वाले कंज़्यूमर प्लेटफॉर्म एक साथ आ रहे हैं, जो मोबिलिटी जैसे दैनिक उपयोग के मामलों में रिवार्ड का लाभ पेश कर रहे हैं। इससे यूज़र्स द्वारा विभिन्न श्रेणियों का उपयोग ज्यादा फायदेमंद बनाने का उनका विस्तृत लक्ष्य प्रदर्शित होता है।

