एवीएस न्यूज. बेंगलुरु


अक्षय तृतीया भारत में ज्वेलरी खरीदारी के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक बना हुआ है, जो सोने और चांदी की परंपरागत आकर्षण से जुड़ा है। इस वर्ष, अमेज़न फैशन ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक निवेश जैसे गोल्ड कॉइन्स से लेकर रोज़ाना पहनने वाली फाइन ज्वेलरी तक का व्यापक विकल्प पेश कर रहा है। 
टेक्नोलॉजी आधारित नवाचार, एआई-पावर्ड डिस्कवरी टूल्स और जॉयलुक्कास पीसी चंद्रा ज्वेलर्स, मिया बाय तनिष्क्, गिवा और पीएनजी ज्वेलर्स जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के साथ, अमेज़न फैशन ग्राहकों के लिए ऐसी ज्वेलरी ढूंढना और खरीदना आसान बना रहा है जो परंपरा और आधुनिक फैशन ट्रेंड्स दोनों को दर्शाती है।


 अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी खरीदारी को आसान बनाने के लिए, अमेज़न फैशन एआई-पावर्ड डिस्कवरी टूल्स प्रदान करता है, जिससे ग्राहक कुछ ही सेकंड में अपनी पसंद का कार्ट तैयार कर सकते हैं। रुफस के साथ, अमेज़न का एआई शॉपिंग असिस्टेंट, सरल बातचीत के जरिए पर्सनलाइज़्ड सुझाव देता है, जैसे—‘मुझे यलो गोल्ड स्टड इयररिंग्स दिखाओ’ या ‘15000-17000 रुपये की रेंज में लैब-ग्रोवन डायमंड पेंडेंट्स’। 


रुफस 30 से 90 दिनों का प्राइस हिस्ट्री ट्रैकर भी उपलब्ध कराता है, जिससे ग्राहक प्रोडक्ट डिटेल पेज पर “प्राइस हिस्ट्री” विकल्प पर क्लिक करके बेहतर खरीदारी निर्णय ले सकते हैं। आप यह भी पूछ सकते हैं, “क्या यह आइटम पिछले 30 दिनों में कभी सेल पर रहा है?” या “प्राइस हिस्ट्री क्या है?”—और रुफस आपको मौजूदा कीमत, हाल की सबसे अधिक और सबसे कम कीमत जैसी जानकारी देगा, जिससे आप समझ सकें कि आपको सबसे अच्छी डील मिल रही है या नहीं। आप रुफस से यह भी कह सकते हैं कि वह कीमत पर नियमित नज़र रखे, अलर्ट दे या जब प्रोडक्ट आपकी तय कीमत पर पहुंच जाए तो आपके डिफ़ॉल्ट पेमेंट मेथड से खरीदारी पूरी कर दे। जैसे—“जब इस पेंडेंट की कीमत 10,999 रुपये हो जाए, तो उसके लिए प्राइस अलर्ट सेट करें,” या “जब इस ज्वेलरी सेट की कीमत 25,000 रुपये या उससे कम हो जाए, तब इसे खरीद लें।”
 डिस्कवरी अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए, ग्राहक ऐसी टेक्नोलॉजी-आधारित सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं, जो ज्वेलरी शॉपिंग को अधिक सहज और पर्सनलाइज़्ड बनाती हैं। वर्चुअल ज्वेलरी ट्राय-ऑन जैसे फीचर्स ग्राहकों को खरीदारी से पहले खुद पर ज्वेलरी को देखकर उसका अंदाज़ा लगाने की सुविधा देते हैं, वहीं रिंग साइजिंग टेक्नोलॉजी उन्हें घर बैठे अपनी अंगूठी का सही साइज तय करने में मदद करती है। इस सीज़न में आधुनिक भारतीय महिला की अक्षय तृतीया शॉपिंग के पाँच खास मोमेंट्स पर एक नज़र डालते हैं।