एवीएस न्यूज. नई दिल्ली


 आज अमेज़न ने भारत में अपनी काउंटरफीट क्राईम्स यूनिट (सीसीयू) शुरू की जिससे ग्राहकों और ब्रांड्स को नकली उत्पादों से सुरक्षित रखने की कंपनी की वैश्विक प्रतिबद्धता मजबूत होती है। इस यूनिट में अमेज़न के स्थानीय एक्सपर्ट भारतीय ब्रांड्स, सैलर्स और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे और नकली उत्पादों और फर्जी गतिविधियों से निपटकर भारत के तेजी से बढ़ते हुए ई-कॉमर्स सेक्टर में ग्राहकों का भरोसा मजबूत बनाएंगे।


भारत में सीसीयू की शुरुआत बाजार की अखंडता को बनाए रखने और अमेज़न.इन पर ग्राहकों व सैलर्स को सुरक्षा प्रदान करने की अमेज़न की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है। यह यूनिट नकली लिस्टिंग को खोजकर उसे हटाएगी, बौद्धिक संपदा की सुरक्षा करेगी और उद्योग संगठनों और सरकारी हितधारकों के सहयोग से गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह पहल भारत में अमेज़न की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत साल 2030 तक देश में कंपनी के बिज़नेस में 35 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश करने की योजना है।


अमेज़न की काउंटरफीट क्राइम्स यूनिट के डायरेक्टर, केभरू स्मिथ ने कहा, ‘‘हमारे स्टोर में विश्वास स्थापित करने और सैलर्स को सुरक्षा देने के लिए ग्राहकों और ब्रांड्स को नकली वस्तुओं से बचाना बहुत जरूरी है। हमारे ग्लोबल एंटी-काउंटरफीटिंग के प्रयासों से लाखों डॉलर के नुकसान को रोकने में मदद मिल चुकी है। भारत में सीसीयू की शुरुआत के साथ हम अमेज़न.इन पर ग्राहकों, ब्रांड्स और सैलर्स को सुरक्षा देने की उसी प्रतिबद्धता और विशेषज्ञता के साथ काम करेंगे। हम आधुनिक टेक्नोलॉजी, समर्पित टीमों और ब्रांड्स एवं कानून प्रवर्तन संस्थाओं के साथ गहरी साझेदारी की मदद से भारत में जमीनी स्तर पर गलत काम करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। इससे ग्राहकों, सैलर्स और ब्रांड्स के लिए एक सुरक्षित मार्केटप्लेस का निर्माण होगा।’’
अमेज़न ने विश्व में ब्रांड सुरक्षा अभियानों में भारी निवेश किया है, जिसमें एडवांस्ड मशीन लर्निंग एलगोरिद्म, समर्पित जांच टीमों और सहयोगपूर्ण टूल्स तथा ब्रांड रजिस्ट्री प्रोग्राम में किया गया निवेश शामिल है।

सीसीयू के माध्यम से अमेज़न.इन पर लिस्टेड सैलर्स और ब्रांड्स को ये क्षमताएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल भारत में अमेज़न द्वारा चलाए जा रहे मौजूदा ग्राहक सुरक्षा कार्यक्रमों को और अधिक मजबूत बनाएगी, जिनमें ऑनलाइन धोखाधड़ी और घोटालों एबाउट अमेज़न ब्लॉग’को रोकने के लिए इंडियन साईबरक्राईम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) के साथ साझेदारी में शुरू किया गया अभियान #स्कैमस्मार्टइंडिया शामिल है। 
सीसीयू टीम ने साल 2020 में अपनी शुरुआत के बाद गलत काम करने वालों के खिलाफ 200 से अधिक सिविल कार्रवाईयाँ की हैं, तथा कोर्ट के फैसलों द्वारा ब्रांड्स और पीड़ितों को 180 मिलियन डॉलर से अधिक का मुआवजा दिलवाया है।