गर्मियों में ताज़गी का एहसास: डाबर रियल एक्टिव कोकोनट वॉटर के साथ रहें कूल और फिट
नई दिल्ली: देश भर में बढ़ते तापमान को देखते हुए, भारत की प्रमुख आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने 'रियल एक्टिव कोकोनट वॉटर' को हाइड्रेटेड रहने के एक बेहतरीन प्राकृतिक समाधान के रूप में पेश किया है। बेहतरीन नारियलों से तैयार इस नारियल पानी में अलग से कोई चीनी नहीं मिलाई गई है और यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है। बाजार में मौजूद ज्यादा चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा के मुकाबले, कंपनी ने इसे एक फैट-फ्री और लो-कैलोरी ड्रिंक के तौर पर एक बेहतरीन विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है।
डाबर इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट- मार्केटिंग, श्री मयंक कुमार ने कहा, "रियल एक्टिव कोकोनट वॉटर गर्मियों का एक परफेक्ट साथी है, जो शरीर को नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स देकर थकान दूर करता है और पानी की कमी पूरी करता है। इसमें अलग से चीनी नहीं मिलाई गई है, इसलिए आप इसे बिना किसी फिक्र के पी सकते हैं। इसके प्राकृतिक शीतलन गुण पाचन में सहायता करके और त्वचा की नमी को बनाए रखकर गर्मियों में स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं। अब इसे अधिकतम सुविधा के लिए नए रूप में पेश किया गया है, जिसके विभिन्न पैक साइज यह सुनिश्चित करते हैं कि चलते-फिरते उपभोक्ताओं के लिए यह ताज़गी भरा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प कभी भी और कहीं भी उपलब्ध हो सके।"
भीषण गर्मी के दौरान, ज्यादातर लोग अनजाने में चीनी से भरे कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा पीने लगते हैं, जबकि उन्हें यह एहसास नहीं होता कि इसके हर गिलास में लगभग 5 क्यूब्स चीनी होती है। इसके विपरीत, नो एडेड शुगर वाला 'रियल एक्टिव कोकोनट वॉटर' ताजगी और हाइड्रेशन देता है। इसमें नारियल पानी की शुद्धता और प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद हैं। हमारा लक्ष्य उपभोक्ताओं को एक सुविधाजनक, स्वच्छ और प्राकृतिक ड्रिंक उपलब्ध कराना है, जो उनके एक्टिव लाइफस्टाइल में पूरी तरह फिट बैठ सके—चाहे वे जिम में हों, ऑफिस में हों या फिर सफर कर रहे हों। "डाबर इंडिया लिमिटेड की जी.एम. मार्केटिंग – फूड्स, सुश्री मोनीषा पराशर ने कहा।
प्यास बुझाने के साथ-साथ, रियल एक्टिव कोकोनट वॉटर सेहत का एक पूरा पैकेज है। इसके प्राकृतिक ठंडे गुण पाचन तंत्र को आराम देते हैं और भीषण गर्मी में भी आपको तरोताजा रखते हैं। यह आपके शरीर को अंदरूनी रूप से हाइड्रेट कर त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने में मदद करता है। चूंकि इसमें फैट, नो एडेड शुगर या कोई बनावटी स्वाद नहीं है, इसलिए आप बिना किसी चिंता के इसे अपनी डेली फिटनेस का हिस्सा बना सकते हैं।
रियल एक्टिव कोकोनट वॉटर 200 मिली और 1 लीटर के टेट्रा पैक और पेट (PET) बोतलों में उपलब्ध है। इसे आप अपने नजदीकी स्टोर या ऑनलाइन साइट्स से 30 रुपया से 178 रुपया की कीमत पर खरीद सकते हैं।

