एवीएस न्यूज. नई दिल्ली


फोनपे ने हाल ही में लॉन्च किए गए फोनपे एसबीआईकार्ड क्रेडिट कार्ड पर, एक शानदार लिमिटेड टाइम ऑफर की घोषणा की है। प्रीमियम फाइनेंशियल रिवार्ड्स का लाभ सभी को मिल सके, इसके लिए, यह कार्ड अब पहले साल के लिए जीरो जॉइनिंग फीस के साथ पूरी तरह से फ्री है। मॉडर्न डिजिटल कस्टमर के लिए डिज़ाइन किया गया यह कार्ड, (जो RuPay और VISA दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है) ऑनलाइन शॉपिंग को खास बनाता है और हर ऑनलाइन शॉपिंग पर रिवार्ड्स कमाने का मौका देता है।


  कार्डहोल्डर्स को क्या-क्या मिलेगा:
●    जीरो जॉइनिंग फीस: पहले साल में यूजर्स, बिना कोई फीस दिए कार्ड के प्रीमियम लाभों का आनंद  उठा सकते हैं।
●    सभी ऑनलाइन ब्रांड्स पर 5% रिवार्ड्स: एक यूनिवर्सल रिवार्ड स्ट्रक्चर जो हर डिजिटल चेकआउट पर रिवार्ड्स सुनिश्चित करता है, चाहे मर्चेंट कोई भी हो।
●    फोनपे कैटेगरीज पर 10% रिवार्ड्स: रोज की जरूरतों जैसे रिचार्ज, सिलेंडर बुकिंग, मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट्स पर शानदार सेविंग्स करें। 
●    इंश्योरेंस पर 10% की सेविंग्स: फोनपे प्लेटफॉर्म पर इंश्योरेंस प्रीमियम का पेमेंट करने पर भी आकर्षक रिवार्ड्स पाएँ।
●    RuPay स्कैन करें और पेमेंट करें पर 1% रिवार्ड्स: हर QR स्कैन पर 1% रिवार्ड्स मिलते हैं जो आपके सामान्य UPI खर्चों को भी फायदेमंद बनाता है।
●    ट्रैवल बेनिफिट्स: डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज में कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस (हर साल 4 एक्सेस वो भी बिना किसी खर्च लिमिट के) और इंटरनेशनल लाउंज के लिए 2 साल की प्रायोरिटी पास मेंबरशिप भी मिलती है। जिससे आपका ट्रैवेल एक्सपीरियंस को प्रीमियम बनता है।

यूजर्स एसबीआई कार्ड पर कमाए गए रिवॉर्ड पॉइंट्स का उपयोग, क्रेडिट कार्ड बिल को कम करने के लिए कर सकते हैं। हर पॉइंट की कीमत 1 रुपए है और कमाए गए कुल पॉइंट्स का उपयोग, मंथली स्टेटमेंट बिल का पेमेंट करने में किया जा सकता है - जिससे यूजर्स को अपने सेविंग्स करने में मदद मिलती है।

हालाँकि कमाए गए सभी रिवॉर्ड, कार्ड की शर्तों और सीमाओं के अधीन होते हैं। फोनपे ऐप के माध्यम से सीधे अप्लाई करके, फोनपे एसबीआई कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। जो यूजर्स के लिए, एक आसान और डिजिटल-फर्स्ट ऑनबोर्डिंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है।