एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 


 जेके मैक्स पेंट्स ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। यह रणनीतिक साझेदारी ब्रांड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते डेकोरेटिव पेंट्स बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है।

अक्षय कुमार की विश्वसनीयता, भरोसा और निर्भरता जैसे गुण जेके मैक्स पेंट्स के ब्रांड मूल्यों के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं। भारतीय दर्शकों और घर के मालिकों के बीच अपनी जबरदस्त लोकप्रियता के लिए मशहूर अक्षय कुमार, ब्रांड में प्रामाणिकता और एक सहज जुड़ाव लेकर आते हैं।  व्हाइट सीमेंट एवं पेंट्स के बिज़नेस हेड, नितिश चोपड़ा ने कहाकि यह साझेदारी जेके मैक्स पेंट्स को एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार ब्रांड के रूप में स्थापित करने की हमारी यात्रा का अहम् पड़ाव है।

जैसे-जैसे हम नए बाजारों में विस्तार कर रहे हैं, हमारा पूरा ध्यान ग्राहकों का भरोसा जीतने और उन्हें बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले उत्पाद देने पर है।