पैंटालून्स में सामंथा रूथ प्रभु का फैशन ब्रांड ‘Truly SMA’ लॉन्च; अब हर रोज़ दिखेगा सेलिब्रिटी स्टाइल
हैदराबाद के पैंटालून्स स्टोर में ‘Truly SMA’ के पहले लॉन्च का शानदार जश्न; स्टाइल और कंफर्ट का नया संगम
हैदराबाद: भारत के सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद फैशन रिटेलर पैंटालून्स ने मशहूर अभिनेत्री और फैशन आइकन सामंथा रूथ प्रभु द्वारा स्थापित कंटेंपरेरी फैशन लेबल ‘Truly SMA’ को लॉन्च करने की घोषणा की है। हैदराबाद में आयोजित एक विशेष इवेंट के साथ पैंटालून्स में ‘Truly SMA’ का आधिकारिक आगाज़ हुआ। सामंथा पहले से ही पैंटालून्स की ब्रांड एंबेसडर हैं, और अब उनके अपने ब्रांड का जुड़ाव इस साझेदारी को एक नई गहराई देता है। इस पहल के जरिए पैंटालून्स अपने ग्राहकों को ऐसे ब्रांड्स उपलब्ध करा रहा है, जो आधुनिक भारत की बदलती पसंद और स्टाइल को दर्शाते हैं। पैंटालून्स, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड का एक यूथफुल और ट्रेंडी फैशन डेस्टिनेशन है।
आज की महिलाओं की फैशन जरूरतों को समझते हुए पैंटालून्स लगातार अपने पोर्टफोलियो में ऐसे ब्रांड्स जोड़ रहा है, जो स्टाइल और सहजता के बीच सही संतुलन बनाते हों। इसी कड़ी में ‘Truly SMA’ का जुड़ाव बहुत स्वाभाविक है, जो आत्मविश्वास, आराम और व्यक्तिगत पहचान की सोच को आगे बढ़ाता है।
हैदराबाद के फ्लैगशिप पैंटालून्स स्टोर में हुए लॉन्च कार्यक्रम में सामंथा के प्रशंसकों और फैशन प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। हर कोई इस नए ब्रांड को करीब से देखने और अनुभव करने के लिए बेहद उत्साहित नज़र आया। पूरे स्टोर में व्यक्तिगत स्टाइल और 'एफर्टलेस फैशन' को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा।
इस मौके पर पैंटालून्स और OWND! की मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता तनवानी ने कहा, “पैंटालून्स में हमारा ध्यान हमेशा ऐसा फैशन लाने पर रहता है जिससे हमारे ग्राहक जुड़ाव महसूस करें। ‘Truly SMA’ मॉडर्न और सहज स्टाइल की सोच को दर्शाता है, जो हमारे विज़न से पूरी तरह मेल खाता है। हमें खुशी है कि हम इस ब्रांड को अपने चुनिंदा स्टोर्स में पेश कर रहे हैं और हैदराबाद में इस खास लॉन्च के साथ इसका जश्न मना रहे हैं। यह सामंथा के साथ हमारी पार्टनरशिप का एक नया और रोमांचक अध्याय है।”
वहीं, सामंथा रूथ प्रभु ने कहा, “Truly SMA मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं ऐसे कपड़े बनाना चाहती थी जो असली महसूस हों और महिलाओं को सशक्त बनाएं—ऐसे परिधान जो रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी सहज रहें। पैंटालून्स के साथ इसे लॉन्च करना बहुत सुखद अनुभव है, क्योंकि इसके जरिए यह कलेक्शन देशभर की महिलाओं तक पहुँचेगा। और इस सफर की शुरुआत हैदराबाद से होना मेरे लिए और भी खास है।”
सामंथा की निजी जीवन शैली—प्रामाणिकता और संतुलित जीवन—से प्रेरित ‘Truly SMA’ को काफी वर्सटाइल (बहुपयोगी) और आरामदायक बनाया गया है। इसके पहले कलेक्शन में वार्डरोब के लिए जरूरी परिधान शामिल हैं, जैसे को-ऑर्ड सेट, टॉप्स, ड्रेसेस और सेपरेट्स, जिन्हें बेहतरीन स्टाइल और कंफर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
पैंटालून्स के साथ लॉन्च होने के बाद ‘Truly SMA’ अब देश के प्रमुख महानगरों में भी उपलब्ध होगा। यह कलेक्शन मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता के चुनिंदा पैंटालून्स स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन www.pantaloons.com पर भी उपलब्ध रहेगा।

