भोपाल की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दिया प्रभावशाली और सशक्त नारा - अगर कचरा फेंकना तेरी फितरत है, तो भोपाल को तुझसे नफरत है
एवीएस न्यूज .भोपाल
अगर कचरा फेंकना तेरी फितरत है, तो भोपाल को तुझसे नफरत है। यह लाइन सीधे तौर पर उन लोगों को चेतावनी देती है जो सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हैं। यह संदेश देता है कि भोपाल शहर सफाई पसंद है और गंदगी फैलाने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। यह नारा दिया है कि यह कहना है समाज सेवी और कारोबारी संजीव गर्ग (गांधी) का। उनका कहना है कि एक बहुत ही प्रभावशाली और सशक्त नारा है, जो भोपाल की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने ने कहाकि जिद करो, स्वच्छता अपनाओ। यह सकारात्मक और प्रेरक संदेश है, जो नागरिकों को न केवल जागरूक होने, बल्कि सफाई को अपनी आदत बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहाकि भोपाल को लगातार कई वर्षों तक भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में गिना जाता रहा है और ऐसा नारा शहर के लोगों की मानसिकता और जिम्मेदार व्यवहार को दर्शाते हैं। यह स्लोगन जनता को स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करने का एक बेहतरीन तरीका है।

संजीव गर्ग (गांधी) ने कहाकि शहर वासियों से अपील करते हुए कहाकि स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने और राजधानी भोपाल को स्वच्छ बनाने के लिए हमें इन बातों का विशेष ध्यान देना होगा कि
हम कही भी पान जर्दा थूके नहीं, कचरा सडक़ों पर नहीं फेंके, पतली पन्नी का उपयोग न करें। सेनेटरी पैड, डायपर ब्लैक कचरे पन्नी में रखकर डस्टबिन में डाले, कमोड या खुले में नहीं डाले। सुबह का कचरा घरों से नहीं फेंके, पानी का नल खुला नहीं छोड़े, सुलभ कॉम्प्लेक्स में कमोड यूरिन पॉट ओर वाश वेशन में नहीं थूके न पेपर नैपकिन डाले न गिला करें।
इसके अलावा पालतू जानवर को खुला नहीं छोड़े , उनके द्वारा गंदगी सडक़ पर नहीं कराए, चलती गाड़ी से कचरा और थूके नहीं, डस्टबिन का उपयोग करें । साइन बोर्ड पर कोई भी एडवरटाइजमेंट प्रोग्राम के पम्पलेट नहीं लगाए। सडक़ों पर अपने वाहनों से अवरुद्ध नहीं करें, तेज आवाज में साउंड ओर प्रेशर हॉर्न तेज स्पीड में वाहन नहीं चलाए। क्योंकि जो बीमार है उनको बहुत दिक्कत होती है । कहीं भी लाइन है तो आप लाइन में लगकर सभ्य नागरिक का परिचय दे। पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करें, वाहनों पर हैडलाइट सिस्टम में ऊपर लाइट में नहीं चलाए, क्योंकि सामने वाले वाहन चालक पर डीपर से कम दिखाई देता है।
ट्रैक्टर ट्राली पशुओं पर रेडियम लगा कर रखें,कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आप पार्षद नगर निगम ट्रैफिक पुलिस सी एम हेल्पलाइन में कंप्लेंट करें। भारत का चौथा स्तम्भ मीडिया को अवगत कराए। हर जगह पेड़ पौधे लगाएं, गिफ्ट बर्थडे शादी सालगिरह व अन्य त्योहारों पर एक पौधा गिफ्ट में दे। वाटर हार्वेस्टिंग सोलर पैनल इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग करें। जाति- मजब से उठकर भोपाल को कैसे स्वच्छ बनाएं , एक संकल्प लें और जिद्द करो भोपाल को स्वच्छ बनाना है । ताकि भारत का सबसे खूबसूरत हराभरा झीलों का शहर हिल स्टेशन जैसा वातावरण ग्लोबल वार्मिंग को खत्म करके सबसे साफ सुथरा-प्रदूषण, झुग्गी, भीख मांगने, अतिक्रमण मुक्त भोपाल को स्वच्छ बना सके।

