एवीएस न्यूज.भोपाल 


नेत्र चिकित्सा प्रदान करने के संकल्प को मजबूत करते हुए डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने भोपाल में अपना नया अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल का शुभारंभ किया।

यह समूह का मध्य प्रदेश में चौथा अस्पताल और राजधानी भोपाल में पहला अस्पताल है। यह अस्पताल भोपाल और आसपास के जिलों के निवासियों को विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। इस नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने किया।

 इस मौके पर डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की वरिष्ठ प्रबंधन टीम और अस्पताल की क्लिनिकल टीम, जिसमें डॉ. सौरभ देशमुख, डॉ. आकाश चीमा और डॉ. कृति  गुप्ता मौजूद रहे। 
 लांच किए गए इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे समग्र नेत्र चिकित्सा सेवाएं जैसे - मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) का उपचार, विशेष रेटिना देखभाल, ग्लॉकोमा प्रबंधन, स्ट्रैबिस्मस (आँखों की पिचक/झुकाव) सुधार, चश्मा हटाने की सर्जरी, बाल नेत्र चिकित्सा और कॉर्निया से संबंधित रोगों का उपचार शामिल है। यह अस्पताल  उन्नत निदान प्रणाली, आधुनिक फेकोएमल्सिफिकेशन तकनीक, विट्रियोरेटिनल सर्जिकल प्लेटफॉर्म और लेज़र सर्जरी की सुविधा से सुसज्जित है।


इस मौके पर विश्वास सारंग ने कहा कि  मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। भोपाल में इस प्रकार का आधुनिक नेत्र चिकित्सालय न केवल राजधानी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी आशा और नई रोशनी की किरण साबित होगा। जबकि सुधीर वीएस, चीफ ग्रोथ ऑफिसर, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने कहाकि भोपाल में हमारे नए अस्पताल के शुभारंभ के साथ, हमारा उद्देश्य मध्य प्रदेश में समग्र नेत्र चिकित्सा सेवाओं  को और मजबूत करना है।

हमारा पूरा ध्यान नेत्र चिकित्सा में सुरक्षित, सटीक और एकीकृत उपचार प्रदान करने पर है, जिसमें मोतियाबिंद और रेटिना से लेकर ग्लूकोमा और बाल नेत्र चिकित्सा तक की विशेषज्ञ सेवाएँ शामिल हैं।