सभी 7 आईआईएसईआर में प्रवेश का आधार सिर्फ़ आईएटी स्कोर होगा, जेईई स्कोर के आधार पर प्रवेश नहीं


एवीएस न्यूज. भोपाल 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईएटी शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए सभी आईआईएसईआर कैंपस के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एकमात्र और अनिवार्य परीक्षा है। ऑनलाइन आवेदन की आरंभिक तिथि 5 मार्च 2026 (गुरुवार) है और एप्टीट्यूड टेस्ट 7 जून 2026 (रविवार) को होगा।


विज्ञान पढ़ने के इच्छुक उम्मीदवार इस अनिवार्य एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इस परीक्षा से सभी 7 आईआईएसईआर कैंपस में किसी में भी विश्वस्तरीय शोध एवं प्रशिक्षण का प्रवेश द्वार खुल जाएगा। आईआईएसईआर की स्थापना भारत सरकार ने उच्च गुणवत्ता के साथ आधारभूत विज्ञान की शिक्षा और शोध संवर्धन के लिए किया।

ये देश के प्रमुख स्वयात्त शिक्षा संस्थान हैं

आईआईएसईआर बरहामपुर, आईआईएसईआर भोपाल, आईआईएसईआर कोलकाता, आईआईएसईआर मोहाली, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम और आईआईएसईआर तिरुपति - किसी भी आईआईएसईआर में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.iiseradmission.in/ पर साल 2026 के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र के विवरण भी दिए जाएंगे।

हमारा कैंपस विद्यार्थियों को नई जानकारियां हासिल करने, परीक्षण और सर्जना करने की प्रेरणा देता है: प्रो. गोवर्धन
प्रो. गोवर्धन दास, निदेशक, आईआईएसईआर भोपाल ने कहा कि आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट एक प्रवेश परीक्षा से बढ़ कर आईआईएसईआर भोपाल के डायनामिक रिसर्च इकोसिस्टम का प्रवेश मार्ग है। हमारा कैंपस विद्यार्थियों को नई जानकारियां हासिल करने, परीक्षण और सर्जना करने की प्रेरणा देता है।

आईआईएसईआर भोपाल कई खूबियों की वजह से खास है, जैसे यहां साइंस, इंजीनियरिंग, इकोनॉमिक्स और ह्यूमैनिटीज का अनोखा तालमेल है। श्रेष्ठ शिक्षा का इंटरडिसिप्लिनरी परिवेश है। यह शिक्षा के अलावा कैंपस लाइफ के ज़रूरी स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटीज़ को बढ़ावा देता है। खेल का अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सभी सुविधाएं देता है। कुल मिला कर विद्यार्थियों का मानसिक और शारीरिक विकास में पूरा योगदान देता है।