एवीएस न्यूज. नई दिल्ली


हीरो मोटोकॉर्प, दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, ने हरियाणा पुलिस और राहगिरी फाउंडेशन के साथ मिलकर गुरुग्राम में  सी राइड फॉर सेफ्टी वुमंस नाइट रैली का आयोजन किया।

इस रैली को डॉ.अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त; डॉ. राजेश मोहन, उपायुक्त (ट्रैफिक पुलिस) और हीरो मोटोकॉर्प के वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल बिजनेस एंड प्रोडक्ट प्लानिंग, श्री संजय भान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्टेशन हाउस ऑफिसर सोनिया तथा महिला पुलिस बल ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए इस मुहिम का समर्थन किया। इस रैली में 150 महिला राइडर्स ने भाग लिया और यह सड़कों पर सुरक्षा, आत्मविश्वास तथा समावेशन का एक शक्तिशाली उत्सव था। महिला राइडर्स ने गुरुग्राम की सड़कों पर देर शाम 9 किलोमीटर की रूट पर सवारी की।  
 हीरो मोटोकॉर्प की हेड-कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, लतिका तनेजा ने कहाकि दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के रूप में, जहां हर दिन लाखों लोग हीरो मोटोकॉर्प के वाहनों को चलाते हैं, सड़क सुरक्षा हमारे लिए केवल एक प्राथमिकता नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जो हमें परिभाषित करती है।  इस पहल के तहत 14 महिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को भी सुरक्षित गतिशीलता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।  

कार्यक्रम में गुरुग्राम पुलिस के मुख्यालय के पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि राइड सेफ इंडिया जैसी पहलें सड़क सुरक्षा जागरूकता से कहीं अधिक दूर तक जाती हैं, वे एक निर्णायक संदेश देती हैं कि हमारी सड़कें हर नागरिक की हैं, हर घंटे। हम हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर एक सुरक्षित, अधिक समावेशी सार्वजनिक स्थान बनाने पर गर्व महसूस करते हैं।