एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
 एलायंस ने एग्री-हॉल लांच किया। ये भारत का पहला आर-1 प्लस बायस ट्रैक्टर टायर है। एग्री-हॉल के आर-1 प्लस  डिजाइन और ज्यादा रबर के चलते ये सामान्य ट्रैक्टर टायरों की तुलना में ज्यादा लम्बा चलेगा। इसके साथ ही यह टायर बेहतर पंचर सुरक्षा और मिट्टी पर मजबूत पकड़ प्रदान करता है।
द्युतिमान चट्टोपाध्याय, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, योकोहामा-एटीजी ने कहाकि एलायंस एग्री-हॉल एक संपूर्ण पैकेज है, जिसे कृषि और ढुलाई (हॉलिज) दोनों प्रकार के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। विश्वास है कि भारतीय किसान हमारे इस नए टायर के लाभों का अनुभव करेंगे और इसका भरपूर उपयोग करेंगे।

अनुज ठक्कर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, इंडिया एवं सार्क ने कहाकि  भारत का पहला आर-1 प्लस बायस ट्रैक्टर टायर लांच कर बेहद उत्साहित हैं. इसे भारतीय कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। एग्री-हॉल ट्रैक्टर टायर 12.4-28 से 17.9-28 तक के कई साइज रेंज में उपलब्ध है, जो भारतीय खेतों में चलने वाले सभी प्रकार के ट्रैक्टरों के लिए उपयुक्त है।  एलायंस एग्री-हॉल रेंज पर 7 साल की निर्माण वारंटी है। इस वारंटी के चलते किसान इस टायर को बेफिक्र चला पाएंगे।


टायर की प्रमुख विशेषताएं 
आर-1 प्लस (R-1 Plus) डिज़ाइन — ज्यादा रबर जिससे टायर को मिले लंबी उम्र, अदभुत स्विंग लग डिज़ाइन -इससे मिले मिट्टी  पर मज़बूत पकड़, स्टबल गार्ड कंपाउंड एवं ज्यादा अंडर-ट्रेड — मिले बेहतर  पंचर सुरक्षा, चौड़ा ट्रेड — मिले ज्यादा भार उठाने की क्षमता, मिट्टी रोधक डिज़ाइन — टायर में मिट्टी ना फंसे, सेंटर टाई बार — बेहतर लग स्थिरता और आरामदायक ड्राइव अनुभव, विभिन्न आवश्यकताओं के लिए बड़ी साइज रेंज ।  
एग्री-हॉल (AGRI-HAUL) ट्रैक्टर टायर 12.4-28 से 17.9-28 तक के कई साइज रेंज में उपलब्ध है, जो भारतीय खेतों में चलने वाले सभी प्रकार के ट्रैक्टरों के लिए उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त, हार्वेस्टर के लिए 18.4-30 साइज विशेष रूप से बनाया गया है। एलायंस (Alliance) एग्री-हॉल (AGRI-HAUL) रेंज पर 7 साल की निर्माण वारंटी है। इस वारंटी के चलते किसान इस टायर को बेफिक्र चला पाएंगे।