होली पर खाद्य विभाग अलर्ट मोड पर : पुराने भोपाल में अलग अलग जगह पर दबिश
मावा, पनीर, घी ,दही , मिल्क केक और तेलों के लिए सैंपल
एवीएस न्यूज.भोपाल
होली के त्योहार में रंग में भंग ना हो, इसके लिए पूरे राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में खाद्य विभाग अलर्ट मोड पर है। राजधानी भोपाल खाद्य विभाग की टीम अलग-अलग जगह पर दबिश देखकर कार्रवाई कर रही है।
रविवार को होली त्यौहार को दृष्टिगत कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर आमजनों को शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों की सुगम उपलब्धता के लिए एडीएम भोपाल सुमित कुमार पाण्डेय (आईएएस ) के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने पुराने भोपाल के मंगलवारा क्षेत्र के आनंद मावा भंडार, राजश्री मावा, महेंद्र मावा, महाकाल मावा भंडार भोपाल डेरी, न्यू कृष्णा डेरी, नादरा बस स्टैंड से पनीर, दही , मावा , घी एवं छप्पन भोग मिठाई के कारखाने से मावा, पनीर के सैंपल लिए।
जबकि श्रीराम तेल से रिफाइंड सोयाबीन तेल, रिफाइंड सोयाबीन तेल लूज, कलश ट्रेडर्स से छोहारा लूज एवं अन्य मावा मिठाई दुकानों से मावा, पनीर, घी ,दही , मिल्क केक , मावा पनीर दही, घी मिल्क केक , रिफांइड सोयाबीन तेल , सोया तेल खुला को जप्त कर मिलावट की शंका के आधार पर नमूने लिए गए। जो कि राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं ।
खाद्य विभाग की टीम ने 1 माह में लिए 246 नमूने
उल्लेखनीय है कि विगत 1 माह में खाद्य प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा भोपाल के अलग-अलग किसानों पर कार्रवाई कर मावा , पनीर , दही , घी , सोयाबीन तेल , ड्राय फ्रूट्स, नमकीन मिठाई पनीर तेल मैदा बेसन इत्यादि खाद्य पदार्थ के कुल 246 नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य विभाग की टीम के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी ।

