एवीएस न्यूज .भोपाल
 केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन भोपाल ने केनरा बैंक के महासचिव के. रवि कुमार के जन्मदिन के अवसर पर केनपाल के बैनर तले केके त्रिपाठी  के मार्ग दर्शन में ग्राम टांडा, जिला रायसेन में छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, उन्हें चॉकलेट और बिस्कुट वितरित किए।

सिर्फ इतना ही नहीं, एक बुजुर्ग दादी मां को पूरे महीने का राशन प्रदान कर यह संदेश दिया कि असली खुशी बांटने में है और सच्चा उत्सव वही है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला लाए। यह पहल हमें याद दिलाती है कि हमारा सामाजिक दायित्व केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि कर्मों से झलकना चाहिए।  

हम सभी संकल्प लें कि हर विशेष अवसर को सेवा, सहयोग और मानवता के नाम समर्पित करेंगे। खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब वे किसी और के चेहरे की मुस्कान बन जाती हैं।