एवीएस न्यूज .मुंबई
 द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने स्मॉल कैप सेगमेंट में कदम रखते हुए ‘द वेल्थ कंपनी स्मॉल कैप फंड’ लांच किया है। पिछले आठ महीनों में यह कंपनी का नौवां फंड लांच है, जो सक्रिय रूप से प्रबंधित रणनीतियों में उसके तेज़ विस्तार को दर्शाता है।

जुलाई 2025 से अब तक इक्विटी, हाइब्रिड और पैसिव रणनीतियों में विविध उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार किया है। कंपनी की संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधु लुनावत ने कहाकि हमारा स्मॉल कैप फंड ऐसे सेगमेंट में संतुलित और सोच-समझकर किया गया विस्तार है, जो भले ही अधिक उतार-चढ़ाव वाला हो, लेकिन दीर्घकाल में महत्वपूर्ण संपत्ति सृजन की क्षमता रखता है। पिछले आठ महीनों में हमने मजबूत प्रक्रियाओं और जोखिम प्रबंधन ढांचे के साथ सक्रिय रणनीतियों का निर्माण किया है।

स्मॉल कैप में प्रवेश उसी रणनीति का स्वाभाविक विस्तार है। पिछले पाँच वर्षों में 83 प्रतिशत स्मॉल कैप फंड्स ने अपने बेंचमार्क को पीछे छोड़ा है। नकारात्मक खबरों में उलझने के बजाय, निवेशकों को दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। 
मुख्य निवेश अधिकारी सुश्री अपर्णा शंकर ने कहाकि भारत का स्मॉल कैप क्षेत्र उभरते हुए सेक्टर लीडर्स और विशिष्ट नवप्रवर्तकों का घर है, जो भविष्य में मिड और लार्ज कैप कंपनियों में विकसित होने की संभावना है। हमारा उद्देश्य केवल गति का पीछा करना नहीं, बल्कि मजबूत बुनियादी आधार, बेहतर प्रबंधन और संतुलित मूल्यांकन वाली कंपनियों का पोर्टफोलियो तैयार करना है। स्मॉल कैप निवेश में कठोर चयन प्रक्रिया, तरलता अनुशासन और सशक्त जोखिम नियंत्रण आवश्यक है।

हमारा दृष्टिकोण गहन शोध, व्यापक आर्थिक समझ और संरचित निगरानी पर आधारित है। हाल ही में गोल्ड ईटीएफ एफओएफ और बैलेंस्ड एडवांटेज फंड भी लांच किए गए हैं। यह नया लांच रिसर्च-आधारित और अलग पहचान वाली इक्विटी फ्रेंचाइजी बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इक्विटी स्मॉल कैप श्रेणी के तहत वर्गीकृत यह योजना अपनी शुद्ध संपत्ति का न्यूनतम 65 प्रतिशत हिस्सा स्मॉल कैप कंपनियों के इक्विटी और संबंधित साधनों में निवेश करेगी।