भोपाल में लांच हुआ टोइंग, किफायती फूड एप
एवीएस न्यूज .भोपाल
टोइंग, किफायती फूड डिलीवरी ऐप ने भोपाल में अपने लांच की घोषणा की। इस लांच के साथ टोइंग अब दिल्ली एनसीआर के शहरों , गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। पिछले 6 महीनों में टोइंग ने भारत के 11 शहरों में विस्तार किया है। टोइंग पुणे, आगरा, वडोदरा, गुवाहाटी, नाशिक और नागपुर में भी लाइव है। टोइंग अपने ऐप पर खाने और पेय पदार्थों की सबसे कम आइटम कीमतों का वादा करता है और रेस्टोरेंट के टेबल मेन्यू की कीमतों से मैच या उससे कम कीमत देने की गारंटी देता है। इसके अलावा, किसी भी ऑर्डर पर कोई पैकेजिंग शुल्क या प्लेटफॉर्म फीस नहीं है। इससे टोइंग बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती फूड डिलीवरी ऐप बनता है। यूजर बिरयानी, बर्गर और बाउल जैसे कई व्यंजन 99 रुपए से कम में ऑर्डर कर सकते हैं।
टोइंग, जिसे 2025 की दूसरी छमाही में पुणे को पहले शहर के रूप में लांच किया गया था, अब भोपाल में लाइव हो गया है। प्लेटफॉर्म पर शहर के कई लोकप्रिय रेस्टोरेंट पहले से सूचीबद्ध हैं। टोइंग का किफायती और आसान कीमत मॉडल पहली नौकरी करने वाले युवाओं और कॉलेज छात्रों के बीच काफी पसंद किया गया है, जिससे इसका विस्तार नए शहरों में तेजी से हो रहा है। रोजमर्रा की किफायत पर ध्यान देकर टोइंग अपने यूजर्स को बेहतर मूल्य और भरोसेमंद सेवा देता है।
ऐप में भोपाल के कुछ लोकप्रिय रेस्टोरेंट शामिल हैं- जैसे वीर जी मलाई चाप वाले, पिंकी छोले भंडार, दिल्ली दरबार, घर से रसोई, एलएफसी, रोम्स पिज्जा, सरदार जी मलाई चाप जंक्शन, जैन शिकंजी, बर्गर किंग, बेकिंगो, फासोस, बिरयानी बाय किलो, वाओ मोमोज़, जियानिस, द वॉफल कंपनी, शिकागो पिज्जा, खडक़ सिंह दा ढाबा, नजीर फूड्स और सागर रत्ना।
टोइंग के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहाकि टोइंग जेन जेड, कॉलेज जाने वाले युवाओं और किफायती विकल्प तलाशने वाले ग्राहकों के लिए एक नई फूड कैटेगरी बना रहा है और अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत की गारंटी देता है। भोपाल में जेन जेड और कॉलेज छात्रों की बड़ी संख्या है, इसलिए यह टोइंग के लिए एक उपयुक्त बाजार है।

