कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल इंदौर ने किए सफल संचालन के तीन साल पूरे
एवीएस न्यूज..इंदौर
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर ने आज अपनी सेवा के तीन साल पूरे किए। इन तीन सालों में इस अस्पताल ने नैतिक और मरीज़-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। अपने 'फुल-टाइम स्पेशलिस्ट सिस्टम' के साथ, इस अस्पताल ने अलग-अलग विशेषज्ञताओं में अपनी मल्टी-डिसिप्लिनरी विशेषज्ञता के ज़रिए व्यापक देखभाल के लिए एक मज़बूत भरोसा कायम किया है।
पिछले तीन सालों में, अस्पताल ने अपनी सुविधाओं को और बेहतर बनाया है। यहाँ मिनिमली इन्वेसिव सीएबीजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक इलाज की तकनीकें शुरू की गई हैं, जिन्हें लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और भरोसा मिला है। जल्द ही अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू होने वाली है।
यह अस्पताल मध्य प्रदेश का पहला ऐसा अस्पताल है, जहाँ प्रोस्टेट के इलाज के लिए यूरो-लिफ्ट टेक्नोलॉजी, हर्निया की सर्जरी के लिए ई-टीईपी टेक्निक और डबल बलून एन्टेरोस्कोपी जैसी उन्नत और हाई-एंड प्रक्रियाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, यह मध्य प्रदेश का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसने एन्डोब्रोन्कियल अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की है।
कई शहरों में अपनी ओपीडी सेवाएं शुरू की
मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में रहने वाले मरीजों तक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल इंदौर ने कई शहरों में अपनी ओपीडी सेवाएं शुरू की हैं। इनमें देवास, उज्जैन, धार, खंडवा, महू, गुना, मंदसौर, रतलाम, ग्वालियर, सोनकच्छ और झांसी जैसे शहर शामिल हैं। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर ने कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंसेस, ऑर्थोपेडिक्स, रीनल साइंसेस और ट्रांसप्लांट के अपने 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' को और अधिक मज़बूत और विस्तृत किया है। अस्पताल ने मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के मरीजो के जटिल और उच्च जोखिम वाले मामलों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।
अब तक 1,00,000 से अधिक लोगों के जीवन को छुआ
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल इंदौर ने अब तक 1,00,000 से अधिक लोगों के जीवन को छुआ है। अस्पताल ने कई सामुदायिक आउटरीच ओपीडी कार्यक्रमों और मेडिकल कैंपों का आयोजन किया है, जिनका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और इनके जरिए दूर-दराज़ के पिछड़े इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई हैं। पिछले तीन वर्षों में, इन अभियानों की मदद से 55,000 से अधिक मरीजों तक पहुंच बनाई गई है।
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी ने कहाकि लोगों ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसी की वजह से हम अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचने के लिए उत्साहित हैं। जबकि वाइस प्रेसिडेंट सुनील मेहता ने कहाकि हमारी तीन साल की यह यात्रा इंदौर और आसपास के इलाकों के लोगों को इलाज की बेहतरीन सुविधा देने के लिए रही है। हमारे ट्रांसप्लांट प्रोग्राम और समाज के लिए किए गए कामों को जो अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, उससे पता चलता है कि मरीजों को हमारे डॉक्टरों पर कितना भरोसा है।

