एवीएस न्यूज गुरुग्राम
 सैमसंग ने फरवरी के पहले सप्ताह में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए07 5जी लांच करने जा रहा है। ए-सीरीज का यह नया फोन खास तौर पर भारत की डिजिटल पीढ़ी के लिए बनाया गया है।

यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो किफायती दाम में ऑनलाइन एंटरटेनमेंट, सोशल मीडिया स्टोरीटेलिंग और पूरे दिन चलने वाली बैटरी चाहते हैं। गैलेक्सी ए07 5जी में 'आइकॉनिक ट्रैक कैमरा डेको' के साथ हाई-रिजॉल्यूशन ड्यूल कैमरा सेटअप है।

इसमें शानदार तस्वीरों के लिए 50एमपी का ऑटोफोकस मुख्य कैमरा और बेहतरीन डेप्थ के लिए 2एमपी का कैमरा दिया गया है।