एवीएस न्यूज मुंबई
 गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज़ बिज़नेस ने ‘टेस्टेड फॉर हैंडलूम्स’ पहल के जरिए भारत की सदियों पुरानी हथकरघा विरासत को फिर से जीवित करने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया है।

हैंडलूम-फ्रेंडली फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन तकनीक के साथ, ब्रांड हथकरघा कपड़ों की देखभाल को आसान बना रहा है, ताकि भारतीय गर्व के साथ अपने हथकरघा वस्त्र अधिक बार पहन सकें।  

गोदरेज ने अपनी एआई संचालित एडवांस फ्रंट लोड वाशिंग मशीन्स का भारत के विभिन्न हिस्सों के 25 प्रकार के हथकरघा कपड़ों पर सफल परीक्षण किया है जिनमें बनारसी सिल्क और पटोला सिल्क से लेकर पोचंपल्ली इकत और जामदानी तक शामिल हैं।