- कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था में मतदान में भोपाल चेंंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव : 20 मतदान केंद्र, 170 कर्मियों की टीम तैनात , 80 फीसदी के अधिक मतदान की उम्मीद
एवीएस न्यूज . .भोपाल
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में शुरू हो गई। सुबह 8 बजे से व्यापारी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जबकि चुनाव परिणामों की घोषणा अगले दिन की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए प्रगतिशील पैनल के तेजकुलपाल सिंह पाली और उन्नति पैनल के गोविंद गोयल के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान स्थल के बाहर चुनावी माहौल गर्माया हुए है दोनों पैनल के समर्थक सक्रिय है।

मतदान स्थल पर कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव पर्यवेक्षकों के अनुसार दो विशेष बूथ दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित किए गए हैं, ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। ऐसे मतदाता प्रवेश द्वार पर ही मतदान कर सकेंगे। पूरे मतदान कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 170 कर्मियों की टीम तैनात की गई है।
खबर लिखे जाने तक 40 से अधिकारी मतदान हो चुके थे। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि दोपहर पौने के 1 बजे करीब 550 से अधिक चेंबर के मेंबरों अपने मताधिकार का उपयोग किया। उम्मीद है कि चेंबर के चुनाव में शाम 5 बजे तक 8 फीसदी से अधिक मतदान होगी।

चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. पी.सी. कोठारी और सीए वैभव जैन ने बताया कि चेंबर के कुल 2236 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से लगभग 90 सदस्यों ने बीते दिन शाम 5 बजे तक अग्रिम मतदान कर चुके हैं। क्योंकि वे मतदान दिवस पर शहर में उपस्थित नहीं रह पाते। मतदान केंद्र पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पर्यवेक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रकार का फर्जी मतदान सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ श्यामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को पुलिस सुरक्षा में थाने में जमा किया जाएगा। मतदाताओं को मतदान के समय आधार कार्ड, वोटर आईडी या कोई अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

इस चुनाव में 12 पदाधिकारियों और 24 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए कुल 60 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रगतिशील पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली ने चेबर की सदस्यता और शुल्क व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि शुल्क बकाया होने के कारण बड़ी संख्या में व्यापारी मताधिकार से वंचित हैं। चुनाव जीतने पर वन-टाइम सेटलमेंट लागू कर अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा जीएसटी, आयकर और नगर निगम से जुड़े मामलों के समाधान के लिए चैंबर में स्थायी हेल्प डेस्क बनाने की भी योजना है। तो वहीं उन्नति पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोविंद गोयल व्यापारिक समुदाय में आपसी एकता को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाने, थोक फार्मा और मेडिकल व्यापार को प्रोत्साहित करने की घोषणा है। उल्लेखनीय है कि व्यापारिक समुदाय की नजरें अब मतदान प्रतिशत और कल घोषित होने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो आने वाले वर्षों में भोपाल चेंबर की दिशा और प्राथमिकताएं तय करेंगे।

