इंडसइंड और इंवेस्को ने किया भारत में संयुक्त उद्यम का गठन पूरा
मुंबई । इंडसइंड बैंक के प्रवर्तक इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) और इन्वेस्को लिमिटेड (इन्वेस्को) ने घोषणा की, कि उन्होंने अपने परिसंपत्ति प्रबंधन संयुक्त उद्यम (जेवी) का गठन पूरा कर लिया है।
आईआईएचएल द्वारा सभी नियामक अनुमोदनों और समापन शर्तों के बाद इन्वेस्को एसेट मैनेजमेंट इंडिया (आईएएमआई ) में 60 फीसदी स्वामित्व हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया गया है। शेष 40 फीसदी हिस्सेदारी इन्वेस्को के पास रहने के साथ, आईआईएचएल और इन्वेस्को दोनों नियामक ढांचे के तहत संयुक्त प्रायोजक का दर्जा प्राप्त करेंगे।

