मुंबई । टेक कंपनी मोटोरोला ने बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन 'मोटो जी86 पावर' भारतीय मार्केट में लांच कर दिया है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 4500 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया है। इससे दिन के तेज लाइट में भी डिस्प्ले पर लाइट की कमी नहीं होगी।

स्मार्टफोन मोटो एआई से लैस है। कंपनी ने इसे पावर टू डू ऑल यानी सबकुछ करने में सक्षम टैगलाइन दे रही है। स्मार्टफोन में 6720एमएएच की बैटरी दी गई है।  

मोटोरोला ने स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन- कॉस्मिक स्काई, गोल्डन साइप्रेस और स्पेल बाउंड में पेश किया है। बायर्स इसे 6 अगस्त से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है।