एवीएस न्यूज . मुंबई
न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड भारत की भरोसेमंद बिल्डिंग मटीरियल कंपनी, ने न्युवोको काक्रीटो ट्राई शील्ड के लांच की घोषणा की है। यह एक हाई-परफॉर्मेंस रेडी-मिक्स काँक्रीट है जिसे स्ट्रक्चर की ड्यूरेबिलिटी और लंबी उम्र बढ़ाने के लिए इंजीनियर किया गया है।

न्युवोको कांक्रीटो पोर्टफोलियो का हिस्सा, न्युवोको काक्रीटो ट्राई शील्ड एक थ्री-इन-वन ड्यूरेबिलिटी सॉल्यूशन है जिसे पूरे भारत में स्ट्रक्चर को बढ़ते सख्त पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोडक्ट खास तौर पर बोरवेल के पानी और तटीय हवा में हाई क्लोराइड लेवल, शहरी प्रदूषण के कारण होने वाले तेज कार्बोनेशन और भारत के कई क्षेत्रों में मौजूद सल्फेट से भरपूर मिट्टी और भूजल के बुरे प्रभावों का मुकाबला करने के लिए विकसित किया गया है।  
न्युवोको कांक्रीटो ट्राई शील्ड, तीन इंटीग्रेटेड मैकेनिज्म के जरिए पूरी ड्यूरेबिलिटी सुरक्षा प्रदान करता है। क्लोराइड शील्ड स्टैंडर्ड कांक्रीट की तुलना में क्लोराइड के प्रवेश को 50 प्रतिशत तक कम करता है, जिससे रीइन्फोर्समेंट स्टील को जंग से बचाने में मदद मिलती है।

कार्बोनेशन शील्ड कार्बोनेशन की दर को धीमा करता है, स्टील की पैसिविटी बनाए रखता है और स्टैंडर्ड कांक्रीट की तुलना में 50 प्रतिशत कम कार्बोनेशन गहराई हासिल करता है। इसके अलावा, सल्फेट शील्ड नींव, बेसमेंट और मिट्टी के संपर्क वाले एलीमेंट्स में सल्फेट-प्रेरित विस्तार और दरारों का विरोध करता है, जिससे स्टैंडर्ड कांक्रीट की तुलना में सल्फेट विस्तार में 50 प्रतिशत की कमी आती है।


 चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि "न्युवोको कांक्रीटो ट्राई शील्ड हमारे इस कमिटमेंट को दिखाता है कि हम ऐसे इनोवेशन के जरिए कस्टमर वैल्यू बनाते हैं जो जमीन पर कंस्ट्रक्शन की असली चुनौतियों का सामना करते हैं। जैसे-जैसे स्ट्रक्चर का समय से पहले खराब होना सभी के लिए एक बड़ी चिंता बनती जा रही है, यह सॉल्यूशन, अपने अनोखे ट्राई शील्ड फॉर्मूलेशन के साथ, ड्यूरेबिलिटी बढ़ाने, सर्विस लाइफ बढ़ाने और रिपेयर साइकिल को लंबा करने के लिए इंजीनियर किया गया है।