एमवे इंडिया ने दिया होम डिलीवरी के अनुभव को नया आकार
एवीएस न्यूज..नई दिल्ली
एमवे इंडिया ने अपनी होम डिलीवरी सेवाओं में बड़े सुधारों की जानकारी साझा की। ये अपग्रेड कंपनी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिसके तहत पूरे देश में डिस्ट्रीब्यूटर्स और उनके ग्राहकों को तेज, भरोसेमंद और सहज ऑर्डरिंग अनुभव मिल सके। पिछले पांच सालों में एमवे ने अपनी होम डिलीवरी क्षमताओं को काफी मजबूत किया है।
डिलीवरी की स्पीड में बड़ा सुधार हुआ है डिलीवरी का समय 48 फीसदी घटाकर 3.1 दिन से सिर्फ 1.6 दिन कर दिया गया है, और नेक्स्ट-डे डिलीवरी 29 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी से ज़्यादा हो गई है। इस बेहतर अनुभव को सर्विस नेटवर्क के विस्तार से और भी मज़बूती मिली है, जो अब भारत के 90 फीसदी से ज्यादा पिनकोड्स तक पहुंच गया है ,8,000 से बढ़कर 17,500 से अधिक। ये उपलब्धियां एमवे की उस अटल प्रतिबद्धता को दिखाती हैं, जिसमें पूरे भारत में उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण वेलनेस प्रोडक्ट्स पहुंचाना शामिल है।
एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजनीश चोपड़ा ने कहाकि डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहक हमारी रणनीति के केंद्र में हैं और हम होम डिलीवरी को एक रणनीतिक स्तंभ के रूप में विकसित कर रहे हैं जो बेहतर सेवा, प्रोडक्ट एक्सेस में सुधार और पूरे भारत में सहज अनुभव उपलब्ध करवाता है।

